Gujarat Viral Video: सोशल मीडिया पर रोज नए वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कई बार लोग अपने अच्छे लम्हों को वीडियो में कैद करके दुनिया को दिखाते हैं तो कई बार बड़ी परेशानियों में फंसे दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जोड़ा पानी में डूबी कार की छत पर बैठे नजर आ रहा है। यह वीडियो गुजरात के साबरकांठा जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि यह जोड़ा मुसीबत की घड़ी में भी बहुत ही आराम से एक दूसरे से बातें कर रहा है।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें हर तरफ पानी दिखाई दे रहा है। पानी के बीच में एक कार फंस गई है। उसमें सवार दंपति कार की छत पर चढ़कर बैठ जाता है। इस दौरान सिर्फ उनकी कार की छत दिखाई दे रही है। वह दोनों वहां से निकलने के लिए रेस्क्यू किए जाने के इंतजार में बैठे हैं। वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं, क्योंकि परेशानी में जहां एक तरफ लोगों की सोचने समझने की क्षमता कम हो जाती है, वहीं उनके इस धैर्य को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
नदी पार करते वक्त फंस गया था दंपति
वीडियो रविवार 8 सितंबर का बताया जा रहा है। सड़क पार करते वक्त अचानक से नदी का पानी एरिया में भर गया। गाड़ी पानी में फंस गई। कार सवार दंपति को लगा कि वे इससे निकल नहीं पाएंगे, लेकिन वे कार की छत पर बैठ गए। इसे मूमेंट को एक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों लगभग 2 घंटे तक कार की छत पर बैठे रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे। ईडर और हिम्मतनगर फायर ऑफिसर की टीम ने फंसे दोनों लोगों को वहां से निकाला।
ये भी पढ़ें… एक बिल्ली जो पीती है शराब और 17 किलो वजन; अपने पैरों पर चलना तक मुश्किल, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines