Gujarat Lion Viral Video : गुजरात के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में शेर सड़क पर बैठकर दहाड़ मार रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में चार शेर मिलकर एक सांड का शिकार करने की कोशिश कर रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।
वीडियो गुजरात के अमरेली जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिकार की तलाश में शेर गांव में पहुंच गए। धारी तालुक में मोरजर से मनावदार रोड पर तीन शेर सड़क पर बैठकर दहाड़ मारते दिखाई दिए। तीन से चार शेर सड़क पर बैठे हुए और दहाड़ रहे हैं। शेरों की ये दहाड़ रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
एक अन्य वीडियो में चार शेर मिलकर एक सांड का शिकार करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है, जैसे शेरों और सांड के बीच युद्ध चल रहा। बताया जा रहा है कि वीडियो पीपावाव बंदरगाह का है। अंत में सांड शेर का शिकार करने में असफल रहे।
रिपोर्ट्स की मानें तो अमरेली जिले में शेरों की संख्या अधिक है। शेरों का परिवार अमरेली जिले के 11 तालुका में रहता है। अमरेली जिले में शेर रात और दिन में शिकार की तलाश में रहते हैं। यहां रात या दिन में सड़क पर घूमते शेर अक्सर दिख जाते हैं।
पहला वीडियो अमरेली जिले के धारी तालुका में मोरजर से मनावदर रोड का है, जिसमें आराम करते कई शेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तीन शेर सड़क पर आराम कर रहे थे और दहाड़ रहे थे। वहीं दूसरा वीडियो अमरेली जिले के राजुला पीपावाव बंदरगाह तटीय क्षेत्र के भीतर का है। शिकार की तलाश में शेर पीपावाव बंदरगाह तक पहुंच गए थे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
20 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines