Guinness World Records : रिकॉर्ड बनाने के लिए आजकल लोग कड़ी मेहनत करते हैं, नई और क्रिएटिव तकनीक तलाशते हैं, जिससे वह रिकॉर्ड बना सकें। भारत के रहने वाले एक शख्स ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर बनाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है तो वहीं एक लड़की ने स्ट्रॉबेरी खाकर रिकॉर्ड बनाया है।
भारत के शख्स ने बनाया सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर
भारत के रहने वाले पामर्थी शिव नागा राव ने दुनिया का सबसे छोटा वैक्यूम क्लीनर बनाया है, जो 0.552 सेमी चौड़ा और 1.44 सेमी ऊंचा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने यह रिकॉर्ड दर्ज किया है और सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। GWR के इंस्टाग्राम पेज पर पामर्थी शिव नागा राव का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सबसे छोटे वैक्यूम क्लीनर से बिखरे हुए सामान को एकत्रित कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
स्ट्रॉबेरी खाकर लड़की ने बनाया रिकॉर्ड
स्ट्रॉबेरी बहुत लोगों को खाना पसंद है, लेकिन एक लड़की ने इसे ही खाकर अपने नाम रिकॉर्ड बना लिया। UK की रहने वाली लड़की लिआ शटकेवर ने एक मिनट के अंदर 312.97874 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। यह लड़की एक बार में एक स्ट्रॉबेरी खाती रही और खत्म हो जाने के बाद अपना मुंह खोलकर यह सुनिश्चित किया कि वह पूरी तरह खा चुकी है।
सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन
लिआ शटकेवर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि यह रिकॉर्ड तो मैं आसानी से तोड़ सकता हूं, लेकिन इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि यह रिकॉर्ड तो कोई भी भारतीय लड़का आसानी से तोड़ सकता है। एक ने लिखा कि यह दिखने में आसान है, लेकिन वाकई में इस रिकॉर्ड को बनाना कठिन है।
पामर्थी शिव नागा राव के रिकॉर्ड पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह वैक्यूम क्लीनर सिर्फ और सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के ही काम आ सकता है। एक अन्य ने लिखा कि इस वैक्यूम क्लीनर का कभी इस्तेमाल किया जा सकता है क्या? एक अन्य ने लिखा कि भारत के लिए रिकॉर्ड बनाने पर हम आपको धन्यवाद देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि भारत में लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines