Kerala : अक्सर हम कहीं जाने के लिए मैप का सहारा लेते हैं। अक्सर गूगल मैप हमें सही मंजिल पर पहुंचा देता है तो कभी मुश्किल में फंसा देता है। इस तरह के हादसे के कई मामले सामने आ चुके हैं। केरल से इसी तरह के हादसे का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें 4 पर्यटक केरल घूमने जा रहे थे और नदी में जा गिरे। दरअसल पर्यटक गूगल मैप के सहारे यात्रा कर रहे थे।
केरल घूमने जा रहे पर्यटक बाल-बाल बचे
हैदराबाद का एक पर्यटक समूह दक्षिण केरल घूमने के लिए अपने वाहन से निकला था लेकिन कुरुप्पनथारा जिले के पास उफनती नदी में जा गिरा। दरअसल पर्यटक गूगल मैप के सहारे यात्रा कर रहे थे लेकिन उनको यह नहीं पता था कि मैप एक मुसीबत में फंसा देगा।
घटना शुक्रवार देर रात की है, जब एक महिला के साथ चार लोग अलप्पुझा की तरफ जा रहे थे। बारिश ज्यादा होने की वजह से सड़क पर पानी भरा हुआ था। गूगल मैप के बताए रास्ते पर ये सभी अपनी कार से जा रहे थे लेकिन तभी कार नदी में जा गिरी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दरअसल ये रास्ता पर्यटकों के लिए नया था, उन्हें एहसास ही नहीं कि बगल में ही नदी है। पानी की वजह से उन्हें ठीक से अंदाजा भी नहीं लगा और नदी में गिर गए। हादसे के बाद पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चारों लोगों को सही सलामत बचाकर बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी गाड़ी डूब गई। कडुथुरुथी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर शुरू हो गई कार फाइट, रात में खूब हुआ हंगामा; सरकार पर उठे सवाल
हालांकि इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो डॉक्टरों की इसी तरह कार दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वो लोग भी गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे और उनकी कार नदी में गिर गई थी। इस घटना के बात केरल पुलिस ने मानसून के मौसम के दौरान मैप का उपयोग करने के लिए सावधानी जारी की थी।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines