Golden Retriever Viral Video : कुत्ते द्वारा हमले किए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस पर नोएडा, दिल्ली समेत कई जगहों पर विवाद भी हो चुका है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कुत्ते पर अत्याचार करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर आप भी गुस्से से लाल हो सकते हैं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स कुत्ते लिफ्ट से लेकर जा रहा है, तभी शख्स कुत्ते पर हमला कर देता है। शख्स बेल्ट और डंडे लेकर कुत्ते को लिफ्ट में तब तक मरता है, जब तक लिफ्ट का दरवाजा खुल नहीं जाता। लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद वह कुत्ते को लेकर चला गया।
वीडियो देखने पर ऐसा लगा रहा है कि शख्स पालतू कुत्ते को घुमाने निकला था लेकिन किसी बात पर गुस्सा होकर वह पीटने लगा। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो एक सोसाइटी का है और पिटाई कर रहा शख्स कुत्तों को घुमाने का काम करता है। उसने लिफ्ट में कुत्ते को बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सामने आने के बाद उस पर कार्रवाई की गई। शख्स को नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि लोगों का कहना है कि गोल्डन रिट्रीवर डॉग के साथ ऐसा कोई कैसे कर सकता है?
यह भी पढ़ें : चलती बाइक पर रोमांस, SP को मिला चांस; रिकॉर्ड कर लिया वीडियो
वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि आजकल किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। एक सीधे और शांत कुत्ते के साथ ये हैवानियत क्यों कर रहा है? इसको किसी हाल में माफ नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों के लिए क्या कहा जाए, ये इंसान नहीं हैवान है। एक शांत स्वभाव के कुत्ते के साथ बेरहमी कर रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines