Mumbai Airport Custom Department : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कई तस्करों को पकड़ा है, जो अजीब तरीके से सोना, चांदी और हीरे की तस्करी कर रहे थे। एक शख्स ने अंडरगारमेंट में सोना छिपाकर पहुंचा था लेकिन कस्टम के अधिकारियों की नजर से वह बच नहीं पाया और पकड़ा गया। इतना ही नहीं, अधिकारियों के अनुसार, करीब 18 यात्रियों को जांच के लिए रोका गया था, जो तस्करी में शामिल थे।
कस्टम डिपार्टमेंट ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 18 यात्रियों को रोका गया जो कथित तौर पर करोड़ों रुपये के सोने और हीरे को छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को मंगलवार और बुधवार को जांच के लिए रोका गया और उनके पास से 9.12 करोड़ रुपये मूल्य का 5.92 किलोग्राम सोना और हीरे जब्त किए गए।
मंगलवार को तलाशी और स्कैनिंग के दौरान CISF के अधिकारियों को मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री के लैपटॉप के अंदर संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। उस शख्स को एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को सौंप दिया गया। जांच में शख्स के पास से 4.93 करोड़ रुपये मूल्य के 2147.20 कैरेट हीरे बरामद किए गए। इसके बाद शख्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : चलती मेट्रो में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों से लापता थी ‘मां’
एक अन्य मामले में बुधवार को कार्रवाई हुई। कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों को रोका गया। जांच के दौरान उनके पास से 24 कैरेट सोने की रोडियम-प्लेटेड अंगूठियां और बटन बरामद किए गए। जिसका वजन 775 ग्राम था और जिनकी कीमत 61.45 लाख रुपये थी। इतना ही नहीं, यात्री बेल्ट बकल और ट्रॉली बैग में सोना छिपा कर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें : व्हेल ने निगला पर जिंदा बाहर आ गया शख्स, वीडियो देखते ही यूजर्स बोले-ये चमत्कार
अंडरगारमेंट में मिला सोना!
जानकारी के अनुसार, नैरोबी से मुंबई आए 14 केन्याई नागरिकों को इनपुट के आधार पर जांच के लिए रोका गया, जांच में उनके पास से 22 कैरेट पिघला हुआ सोना और 2,741 ग्राम वजन के आभूषण बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1.85 करोड़ रुपये बताई गई। चौंकाने वाली बात ये है कि यात्रियों ने सोने की छड़ें और आभूषण अपने अंडरगारमेंट्स और कपड़ों की जेबों में छिपा रखे थे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
17 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
21 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines