Girl Video Viral: आज के डिजिटल जमाने में हर दूसरा शख्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है। कई मामलों में सोशल मीडिया के जरिए लोग काफी पॉपुलर भी हुए हैं। किसी भी शख्स के पास अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। हर पल हजारों वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट होते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही वीडियो या फोटो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की की कलाकारी देखकर आपकी भी आंखे खुली रह जाएंगी।
लड़की की कलाकारी वायरल
इस वीडियो में एक लड़की अपने पैरों के ऊपर अलग-अलग तरह की शानदार पेंटिंग बनाती दिख रही है। वीडियो में लड़की कभी अपने पैर के ऊपर कैक्टस का पौधे की ड्राइंग बना रही है, तो कभी पैरों पर केले, आलू, ब्रेड, कलर वॉल और कॉर्न बना रही है। वीडियो में यह लड़की अपने पैर पर इन सभी चीजों की इतनी शानदार पेंटिंग बना रही है कि आप भी दांतों तले अपनी उंगुली दबा लेंगे। लड़की की कलाकारी ऐसी है कि आप पैर और पेंटिंग के बीच कंफ्यूज हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: दुकान में EVM मशीन मिलने का सच आया सामने, वायरल हुआ वीडियो
नेस्ट लेवल की बॉडी आर्टिस्ट
इस वीडियो को Pranav नाम के X हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि नेस्ट लेवल की बॉडी आर्टिस्ट। पोस्ट होने के साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को कुछ ही देर में हजारों बार देखा चुका है। इस वायरल वीडियो पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट भी किए हैं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
13 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
16 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
17 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines