Train Stunt Viral Video :कई लोग ट्रेन में सफर के दौरान स्टंट करते हैं और स्टंट करते करते ही अपनी जान भी गवां देते हैं। स्टंट करने में लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर स्टंट कर रही है और इस दौरान उसका सामना सीधे मौत से हो गया।
दूसरी ट्रेन से हो गया मौत से सामना!
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। इसमें एक लड़की भी शामिल है, जो आगे खड़ी हुई है। ये लड़की अचानक सिर निकालकर बाहर झुककर स्टंट करने की कोशिश करती है तबतक बगल वाली पटरी पर दूसरी ट्रेन आ गई।
दूसरी ट्रेन के आने से लड़की का हाथ छूट गया और वह गिर पड़ी। लड़की नीचे नहीं गिरी बल्कि ट्रेन को पकड़कर लटक गई। तब तक वहां खड़े अन्य लोगों ने उसे खींचकर बचा लिया। जब लड़की ऊपर खड़ी हुई तो उसके चेहरे पर मौत का डर साफ झलक रहा था।
देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक के बगल में लगे हर खंभे पर क्यों लिखा होता है नंबर? ये है बड़े काम की चीज
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि स्टंट करने वालों को यह वीडियो जरूर दिखाना चाहिए, कम से कम से वह इसे देखकर डरेंगे जरूर। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे वीडियो अक्सर भारतीय लोगों के ही दिखाई देते हैं, आखिर भारतीय लोगों को शांति से सफर करने में क्या परेशानी है?
यह भी पढ़ें : मेट्रो में मिली कोने की सीट तो काबू नहीं रख पाया कपल, ‘चोंच लड़ाने’ का वीडियो वायरल
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को बचाने के बाद उनकी अच्छे से पिटाई करनी चाहिए। एक ने लिखा कि इन्हें बचाने की क्या जरूरत थी? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लड़की मौत को छूकर टक्क से वापस आई है। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की का चेहरा देखो, मौत का डर साफ साफ दिखाई दे रहा है।
बता दें कि वीडियो को @FAFO_TV नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोग इसे लड़की की मूर्खता कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines