Train Dance Video Viral: पिछले दिनों मुंबई की ट्रेन में डांस करने वाली एक लड़की ने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए लोगों से अपील की थी कि ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर किसी तरह का वीडियो ना बनाएं। हालांकि यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे कई वीडियो हैं, जिसमें लड़कियां ट्रेन के अंदर या प्लेटफॉर्म पर डांस करती दिखाई दी हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जब एक लड़की डांस करने लगी तो यात्री भी उसे ध्यान से देखने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की चलती ट्रेन में डांस कर रही है। लड़की फैंसी जींस पहने हुए है और ट्रेन के गलियारे में खड़ी होकर डांस कर रही है। लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन में सवार यात्री भी लड़की के डांस को ध्यान से देखते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स ऐसे वीडियो पर रोक लगाने की भी मांग करते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि रेलवे का नाम बदल कर रीलवे कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि एक तरफ ट्रेन में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसमें लोग डांस कर रहे हैं, आखिर माजरा क्या है?
एक ने लिखा कि अगर भारतीय ट्रेन में डांस लीगल कर दें तो सिर्फ डांस देखने के लिए यात्री ट्रेन से यात्रा करना शुरू कर देंगे। एक अन्य ने लिखा कि एयरलाइन्स को भी इस तरह की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लंबी दूरी आसानी से तय की जा सके। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर इस तरह की लड़कियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो रेलवे में परिवार के साथ सफर करना भी मुश्किल हो जाएगा।
बता दें कि हाल ही में मुंबई की ट्रेन में डांस करते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जो यात्रियों को परेशान कर रील बना रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने उस पर कार्रवाई की थी। इसके बाद लड़की ने वीडियो जारी कर यात्रियों से माफ़ी मांगी थी। उसने लोगों से भी अपील की थी कि इस तरह के वीडियो ना बनाएं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines