Trending Video: ऐसे तो सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो रोजाना तेजी से वायरल होते नजर आते हैं. लेकिन वही गिटार वाली बहू ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. अगर आपको याद नहीं है तो बता दें कि वीडियो में घूंघट वाली नई बहू पीली साड़ी में गिटार बजाते नजर आ रही हैं और उसके चारों तरफ परिवार वाले बैठे हुए हैं.
वीडियो के दौरान देखा गया कि बहू रानी जैसे ही गिटार बजाने के लिए अपनी घूंघट हल्का सा ऊपर करती हैं, तो वही पास बैठी चाची उनका घूंघट नीचे खींच देती हैं. इसे देख लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए. इसके चलते बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि आखिर घूंघट में रहने वाली यह महिला कौन है.
आखिर कौन है गिटार वाली बहू?
आपको बता दें कि इंटरनेट पर छा जाने वाली बहू रानी का नाम तान्या सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली हैं. इतना ही नहीं, तान्या पेशे से सहारनपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. लेकिन तान्या पूरे इंटरनेट पर घूंघट वाली बहू के नाम से छा चुकी हैं.
शादी के अगले ही दिन मुंह दिखाई में रस्म के दौरान तान्या ने गिटार बजाकर न केवल पास बैठी चाची और दादियों का दिल जीता, बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर दिया. तान्या ने वीडियो में रस्म के दौरान लाल चूड़ा पहना हुआ था, चेहरे पर घूंघट था और पास में गिटार रखा हुआ था.
जैसे ही लोगों को पता चला कि यह बहू रानी काफी मॉर्डन है, तो सभी के होश उड़ गए और लोगों ने उस घूंघट नीचे करने वाली चीज़ पर रिएक्शन दिया.
तान्या वीडियो में गिटार बजाने के साथ-साथ गाना गाते नजर आ रही हैं. तान्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “मेरा इरादा कोई बयान देना या कोई विरोध करना नहीं था. मुझे तो बस गिटार पर अपनी उंगलियों को देखना था ताकि मैं ठीक से गा सकूं. मैं जितनी बार अपने घूंघट को थोड़ा पीछे हटाती, उतनी ही बार उसे फिर से आगे कर दिया जाता और हर बार मुझे ऐसा महसूस होता जैसे अंदर ही अंदर मेरा वजूद सिमट रहा है. एक पल के लिए तो मन हुआ कि रुक जाऊं या चुप हो जाऊं. लेकिन मेरे लिए म्यूजिक वो तरीका है जो तब काम आता है, जब शब्द कुछ नहीं कह पाते.”
इसके बाद तान्या ने कहा कि जैसे ही “मैंने सोचा ना था…एक दिन तुम मुझे मिल जाओगे…” गाना गाया, तो पूरे कमरे में सन्नाटा छा गया. फिर लोगों की आंखों में आंसू आ गए. वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अलग-अलग तरह की बातें करनी शुरू कर दीं. किसी यूजर ने आजादी को लेकर बातें कहीं, तो किसी ने परंपरा और पहचान को लेकर.
ये भी पढ़ें- बाइकर दादी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर मचाई ‘धूम’, देखते ही लोग बोले- जय-वीरू की बिंदास जोड़ी
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines