Gaurav Taneja Shark Tank India : फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा हाल ही में शार्क टैंक इंडिया पर अपने सप्लीमेंट ब्रांड बीस्टलाइफ की पिचिंग करते हुए दिखाई दिए। शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने के बाद गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि उन्हें Youtube चैनल बंद करने की सलाह दी गई।
एपिसोड प्रसारित होने के बाद गौरव तनेजा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ” यूट्यूब बंद करो और एक ही व्यवसाय में लग जाओ। शार्क टैंक इंडिया पर कुछ शार्कों से मुझे यही सलाह मिली। वे मेरे जवाब से बहुत खुश नहीं दिखे और उन्होंने कहा, ‘आपका फोकस नहीं होगा और आप वहां से पैसे बना लोगे।’
गौरव तनेजा ने आगे लिखा, “लेकिन मुझे लगा कि यह एक जोखिम भरा कदम है जो मदद करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।” इसके बाद गौरव ने अपने अनुभव और जानकारी के बारे में बात की। शार्क टैंक में मिली सलाह को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद गौरव तनेजा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं।
बता दें कि शार्क टैंक इंडिया SonyLIV पर प्रसारित हो रहा है। सामने आए वीडियो में शार्क में से एक अनुपम मित्तल कह रहे हैं कि जब मैंने शुरुआत की तो मैं आपके जैसा ही था। मैंने खुद को एक स्टार के रूप में सोचा था लेकिन जब आप खुद को एक स्टार के रूप में सोचते हैं तो आपको यह भी लगता है कि आप गलत नहीं हो सकते।”
यह भी पढ़ें : पालतू बिल्ली ने मालिक के बॉस को भेज दिया इस्तीफा और चली गई नौकरी; जानें कैसे हुआ ये कांड
इसके साथ गौरव तनेजा से यह भी कहा गया था कि अगर आप कुछ और करेंगे तो स्टार्टअप में समय नहीं दे पाएंगे, आपको हर समय वहां रहना होगा। ऐसा नहीं है कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है लेकिन मुझे भारतीय व्यवसायियों पर भरोसा है। वे आप जैसे पार्ट टाइम वाले लोगों को सफल नहीं होने देंगे।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
17 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines