Garbage Cafe: क्या आपको भूख लगी है? आप पेट भर खाना खाना चाहते हैं? अगर हां, तो इसके लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है और आप अच्छे खासे रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं। जी हां, जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन हम जिस रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं वो मुफ्त में खाना देता है बस इसके लिए आपके पास प्लास्टिक का कूड़ा होना चाहिए। हैरान होने की जरूरत नहीं है ऐसा एक रेस्टोरेंट भारत में है जहां लोगों को प्लास्टिक की बोतल देने पर खाने के लिए खाना दिया जाता है।
भारत का पहला गार्बेज कैफे
ये अजब-गजब आइडिया वाला कैफे भारत के छत्तीसगढ़ में है, जिसे गार्बेज कैफे के नाम से जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर में स्थित गार्बेज कैफे लोगों को मुफ्त में खाना देता है। हालांकि, इसके लिए प्लास्टिक का कचरा देना होगा जिसके बाद नाश्ता और खाना मिलता है।
सफाई अभियान के तहत शुरू हुआ कैफे
प्लास्टिक कचरा देकर खाना खिलाने की वजह सफाई अभियान से जुड़ी हुई है। नगर निगम ने इस पहल को सफाई करने के लिहाज से शुरू किया है। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अंबिकापुर में ये कैफे है। छत्तीसगढ़ में सफाई के मामले में इंदौर और अंबिकापुर शहर का नाम सबसे पहले आता है।
कितने किलो प्लास्टिक पर कितना भोजन?
गार्बेज कैफे में आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता करवाया जाता है। नाश्ते में आलू चाप, इडली, समोसा, ब्रेड चाप आदि मिलता है। जबकि, 1 किलोग्राम प्लास्टिक देने पर लंच करवाया जाता है। लंच में 4 रोटी, 2 सब्जी, दाल, हाफ प्लेट चावल, सलाद, दही, अचार, पापड़ आदि खाने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा यहां कम कीमत में भी खाना खाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- पानी नहीं, Coca Cola से प्यास बुझाते हैं यहां के लोग, जानें कहां है ये अजीबो-गरीब शहर?
40 से 100 रुपये की कीमत के बीच मिलता है खाना
- प्लेन थाली की कीमत 40 रुपये है। इसमें सादी सब्जी, चावल, दाल, अचार और सलाद मिलता है।
- एक प्लेन थाली की कीमत 50 रुपये है जिसमें दो सादी सब्जी, 4 रोटी, दाल, चावल, सलाद, पापड़ और अचार होता है।
- एक थाली की कीमत 70 रुपये है, जिसमें पनीर की सब्जी होती है। इसके अलावा दो सब्जी और होती है। बाकी चावल, दाल, अचार और सलाद होता है।
- एक स्पेशल थाली है जिसकी कीमत 100 रुपये है। इसमें पनीर की सब्जी दो तरह की होती है। एक सादी सब्जी होती है। इसके अलावा घी लगी 4 रोटी, हाफ जीरा राइस, फ्राई दाल, मीठी दही, पापड़, अचार और सलाद मिलता है।
ये भी पढ़ें- महिला की न्यूड बॉडी पर परोसा जाता है खाना, ये 5 हैं अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines