हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इटली की PM Giorgia Meloni का 'नमस्ते' वीडियो वायरल, कमेंट्स में भारत की तारीफों के पुल

G7 Summit 2024 Giorgia Meloni : सोशल मीडिया पर G7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले नेताओं का स्वागत करती इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय परंपरा के अनुसार, नेताओं का हाथ जोड़कर और नमस्ते कहकर अभिवादन कर रही हैं।

विज्ञापन

G7 Summit 2024 Giorgia Meloni :  विश्व के सबसे ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्षों की इटली में बैठक चल रही है। G7 बैठक की मेजबानी इस बार इटली कर रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे नेताओं का स्वागत करने के लिए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी खुद खड़ी थीं, उन्होंने जिस तरह से देश के अन्य नेताओं का स्वागत किया, सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। वीडियो शेयर कर कुछ लोगों का कहना है कि भारतीय संस्कृति का दुनिया में डंका बज रहा है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह जी-7 शिखर सम्मेलन में पहुंचे नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करती दिखाई दे रही हैं। पारंपरिक नमस्ते के अंदाज में अभिवादन करती नजर आईं। एक वीडियो में इटली की पीएम जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का भारतीय परंपरा की तरह स्वागत कर रही है, जिसमें वह हैंडशेक की जगह नमस्ते कह रही हैं।

नमस्ते करतीं दिखाई दीं इटली PM मेलोनी

जानकारी के बता दें कि G7 सम्‍मेलन में शामिल होने के ल‍िए अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडन, फ्रांस के इमैनुएल मैक्रो, ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक, जापान के फुमियो किशिदा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज इटली पहुंचे। जिनका मेलोनी ने स्वागत किया। लगभग सभी नेताओं को हाथ जोड़कर नमस्ते करती दिखाई दीं। अब मेलोनी विश्व के नेताओं को नमस्ते कहें और इसकी चर्चा भारत में ना हो, असंभव है।

देखें वीडियो

मेलोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स आने लगे। कुछ का कहना है कि हमारी भारतीय संस्कृति है ही ऐसी कि एक बार कोई अपना ले तो दूर नहीं होना चाहेगा तो कुछ कह रहे हैं कि भारतीय संस्कृति का दुनिया में डंका बज रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नमस्ते अब भारत से निकलकर दुनिया भर के लोगों का पसंदीदा आचरण बन गया है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा नहीं है कि ये सब नया है लेकिन लोग अब इसपर फोकस अधिक कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी जी की वजह से हुआ है लेकिन इसमें सच्चाई कितनी है, सब जानते हैं।

यह भी पढ़ें : G7 Summit: इटली में हिन्दुओं की आबादी ज्यादा या मुस्लिमों की? अब तक कितने देशों के नेता पहुंचे

बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इटली कर रहा है यह सम्मलेन में दक्षिणी इटली के अपुलिया शहर के बोर्गो एग्नाज़िया में आयोजित किया गया है। 13-15 जून तक जी-7 शिखर सम्मेलन कि बैठक होगी। सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब जॉर्जिया मेलोनी किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक की मेजबानी कर रही हों, अक्टूबर 2022 में वह इटली की प्रधानमंत्री बनी थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें