Funny Network Marketing Viral Video : नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े लोगों के बारे में आपने सुना होगा, हो सकता है कि आपके किसी परिचित ने भी इससे जुड़ने के लिए आपको फोन किया हो या प्लान समझाने की कोशिश की हो। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कैसे दूसरों को प्लान से जुड़ने के लिए मोटिवेट कर रहा है, यह दिखाया गया है।
नेटवर्क मार्केटिंग में लोगों को चेन बनाने के लिए कहा जाता है, इसके लिए तमाम लोभ और लालच दिए जाते हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स एक अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करते हुए कह रहा है कि बस तीन लोगों को जोड़ना है, यह तीन लोग तुम्हारी जिंदगी बदल देंगे। मैंने कहा था ना कि तुम रोड़पति पति से करोड़पति बनोगे।
फोन पर बात करता दिखाई दे रहा शख्स अपने घर पर बैठा और कह रहा है कि अभी मैं 5 स्टार होटल में बैठा हूं। तुम्हारी भी जिंदगी बदल जाएगी बस तीन लोगों की जरूरत है। फोन पर बात करते हुए शख्स कह रहा है कि सब अपने बाप के पैसे पर ऐश करते हैं, तुम ऐसा बन जाओ कि बाप तुम्हारे पैसे पर ऐश करे। बस तुम तीन लोगों को जोड़ो, वो आगे तीन को जोड़ेंगे और इसी तरह तुम घर बैठे-बैठे पैसे कमाओगे।
देखिए पूरा वीडियो
शख्स कह रहा है कि पांच साल मुझे दे दो, जिंदगी बदल जाएगी। मोटिवेशनल वीडियो देखो, कुछ दिन बाद लोग कहेंगे कि मुकेश सर जैसा बनाना है। गाड़ियों की लाइन लग जाएगी। मैं भी तीन लोगों के लिए भटकता था, तीन लोगों को जोड़ लो, लाखों रुपये कमाओगे। एक लाख नहीं, तुम दस लाख रुपये महीने का कमाओगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है।
यह भी पढ़ें : ‘सत्तर’ में क्या जोड़ें कि हो जाए ‘सत्तरा’, कथावाचक का जवाब खूब हो रहा वायरल
घर पर तौलिया पहन बैठा शख्स सामने वाले को मोटिवेट करने के लिए कह रहा है कि मैं तो फाइव स्टार होटल में बैठा हूं, बस तैयार होकर निकलने वाला हूं। तुम भी कुछ दिन बाद ऐसे ही सफल हो जाओगे, बस तीन लोगों को जोड़ना है। यह वीडियो देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है कि आखिर कैसे नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े लोग दूसरों को मोटिवेट करते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines