Food container tied with red cloth: आपने कई बार मार्केट में चलते हुए ठेले पर रखी बिरयानी, पुलाव, चाट या कुल्फी की देग या देगची(खाना रखे जाने वाला बड़ा बर्तन) को लाल रंग के कपड़े से ढका देखा होगा, क्या आपने कभी ठहर कर एक बार भी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है। इन देगचियों को क्यों सिर्फ लाल रंग के कपड़े से ही ढका जाता है। ये यूं ही है, या फिर इसके पीछे कोई वजह छिपी है।
लाल रंग देख कर खाने की ओर आकर्षित होते हैं लोग
इसे लेकर आपको कई तरह के जवाब मिल सकते हैं। लोगों के पास अपने-अपने जवाब हैं। लोगों के इसे लेकर अपने-अपने अदांजे हैं। मगर, जो सबसे संतुष्ट कर देने वाला जवाब है वो है कि लाल रंग का कपड़ा लपेटने से लोग खाने की ओर आकर्षित होते हैं। यही कारण है कि लाल रंग के कपड़े को उन देगचियों पर लपेटा जाता है।
कई शेफ, रेस्त्रां मालिक का कहना है कि इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि लाल रंग का कपड़े के ऊपर गंदगी नहीं दिखती है, जिसके कारण देगचियों का ढकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
खाने को लग जाती है नजर
पहले के समय में लोग सफर करते समय खाने को कपड़े में खाने को लपेट कर ले जाते थे, ताकि खाने में किसी की नजर ना लगे। आज भी इसलिए ठेले या दुकान पर देग के ऊपर लाल कपड़ा बांधते है ताकि खाना बुरी नजर से बचा रहे।
इसके अलावा कुल्फी और मिल्क शेक के मटके को लपेटने के लिए मोटे टेक्सचर वाला लाल कपड़ा इस्तेमाल किया जाता है और भिगो कर लपेटा जाता है ताकि मटके पर बाहर के टेम्परेचर का ज्यादा असर न पड़े।
मुगलों के शाही अंदाज को दर्शाता है लाल कपड़ा
कहा जाता है कि मुगल काल में लाल रंग के दस्तरखान पर खाना परोसा जाता था। ये मुगलों के शाही अंदाज को दर्शाता था। यही कारण है कि आज भी मुगलों के उस शाही अंदाज को अपनाया जाता है, ताकि लोगों को लगे कि देग के अंदर रखा खाना शाही और लजीज है।
लाल कपड़े लपेटने से लगता है कि देग भरी है
कई लोगों का मानना है कि लाल कपड़े के लपेटने से लोग समझते हैं कि देग भरी है। वहीं अगर कपड़ा ना लपेटा जाए तो लोगों को लगता है कि खाना खत्म हो चुका है, देग खाली है।
वहीं कई लोगों का मानना है कि इसके पीछे का कारण ये भी हो सकता है कि देग अगर कहीं से दब जाए या खराब हो जाए तो कपड़ा ढक देने वो दिखेगा नहीं।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines