Plane Seats Hidden Button: आप हवाई जहाज में सफर किस लिए किया करते हैं? अगर जवाब समय की कमी और आरामदायक सफर करना है तो आप अपने अनुभव को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं। एक फ्लाइट अटेंडेंट की ओर से यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक बनाने के लिए सीट पर छिपे बटन के बारे में बताया गया है। फ्लाइट अटेंडेंट ने वीडियो के माध्यम से सीट पर लगे ऐसे बटन के बारे में बताया है जिससे यात्रियों का सफर और भी ज्यादा आरामदाय हो सकता है।
ज्यादातर विमानों में साफ तौर पर बटन दिखाई देते हैं जिनकी मदद से यात्री विमान की मध्य सीटों पर आर्मरेस्ट को ऊपर और नीचे कर सकते हैं। जबकि, कई यात्री ये मान लेते हैं कि गलियारे की सीट का आर्मरेस्ट अपनी जगह पर अटका रहता है और फिर वो परेशानी के साथ सफर कर रहे होते हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali shopping Tips: ऑनलाइन डिस्काउंट ऑफर का उठाना है फायदा? फॉलो करें 5 टिप्स
बटन दबाकर अनुभव को थोड़ा और आरामदायक बनाएं
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया फ्लाइट अटेंडेंट ने उड़ान अनुभव को थोड़ा और आरामदायक बनाने के लिए बटन की जानकारी दी है। एयरलाइन के आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो साझा की गई, जिसमें अटेंडेंट ने गलियारे की सीट के आर्मरेस्ट के नीचे एक छिपे बटन की जानकारी दी है। वीडियो में बताया गया कि आर्मरेस्ट को उठाने के लिए एक हिडन बटन होता है जिसे दबाकर 38,000 फीट पर यात्रियों को अधिक आरामदायक अनुभव मिलता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू सदस्य आर्मरेस्ट के काज के पास एक ‘स्पेशल बटन’ होता है जिसे दबाकर आर्मरेस्ट को सीधा धक्का दिया जाता है। साझा की गई वीडियो में कैप्शन में लिखा है कि “क्या आपको कभी गलियारे की सीट आर्मरेस्ट के साथ संघर्ष करना पड़ा है? इस सीट हैक के साथ अब और संघर्ष नहीं करना पड़ेगा!”
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines