Fight in Ring Between 50 Year Old Woman and Son Ex-Girlfriend, Watch Video: एमएमए (Mixed Martial Arts) मैच ज्यादातर समान उम्र और वजन वाले प्रतियोगियों के बीच कराई जाती है। लेकिन एमएमए का शनिवार (29 अक्टूबर) को हुआ फाइट मैच कुछ अलग था। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी पहुंची। यहां 50 वर्षीय गोसिया मैजिकल की 19 वर्षीय निकिता से भिड़ंत हुई, जिसे गोसिया ने जीत लिया। दोनों फाइटर में 31 साल की उम्र के अंतर के अलावा इस मैच में एक दिलचस्प बात थी। निकिता गोसिया मैजिकल के बेटे डेनियल की पूर्व प्रेमिका हैं।
बेटा और उसकी गर्लफ्रेंड में हो चुका है ब्रेकअप
डेनियल पोलैंड में एक फेमस इंटरनेट हस्ती हैं। पोलिश आउटलेट mma.pl के अनुसार डेनियल की मां और उसकी पूर्व प्रेमिका के बीच उसके ब्रेकअप के बाद से झगड़ा चल रहा है। यही कारण है कि उन्होंने एमएमए मैच के साथ संघर्ष को समाप्त करने का ऑप्शन चुना। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि मैच के आयोजक, क्लाउट एमएमए, अजीब लड़ाई की मेजबानी के लिए जाने जाते हैं।
लोगों की उम्मीद को पल भर में पलट दिया
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर लोग 19 वर्षीय खिलाड़ी के जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन गोसिया ने संदेह करने वालों को गलत साबित कर दिया। उन्होंने मैच की जोरदार शुरुआत की और आखिरकार जीत हासिल की। अब निकिता पर गोसिया की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक स्पोर्ट्स अकाउंट कॉम्बैट स्पोर्ट्स टुडे (@CSTodayNews) ने इस क्लिप को एक्स पर साझा किया। 12 सेकंड की इस क्लिप को अब तक आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines