Father on Sale for Rs 2 Lakh 8 year old son Bid: आजकल की जनरेशन के बच्चे पहले ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। चाहे उनका एकदम रिपॉन्ड करने का तरीका हो या टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट की तरह स्मार्टफोन को नेविगेट करने की। सोशल मीडिया पर ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं। अभी एक ऐसा वाकया सामने आया, बुआ ने भतीजी को अपना लैपटॉप चलाने से मना कर दिया तो उसने कार्डबोर्ड पर खुद ही लैपटॉप डिजाइन कर लिया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वायरल हो रही है। इसमें एक बच्चे ने अपने घर के बाहर नोटिस लगाया कि दो लाख रुपये में वो अपने पापा को बेच रहा है। सोशल मीडिया पर इस नोटिस को पढ़ने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
आठ साल के बच्चे ने लगाई पापा की बोली
दरअसल, एक्स पर मेलानचोहोलिक नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक आठ साल के बच्चे ने अपने पापा से नाराजगी के बाद उन्हें बेचने के लिए बोली लगा दी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने अपने घर के दरवाजे पर “फादर ऑन सेल” का नोटिस लगा रखा है। साथ ही उसने लिखा कि दो लाख रुपये में वह अपने पापा को बेच रहा है और अगर किसी को खरीदना हो तो घर की घंटी बचाकर उससे संपर्क कर सकता है।
यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस नोटिस को पढ़ने के बाद यूजर्स हंसी के ठहाकों के इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं,एक शख्स ने लिखा कि इंटरनेट पर आज मैंने सबसे फनी चीज देखी है। इसके साथ ही दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इसके उल्ट मुझे लगता है कि वह आपको बहुत महत्व देता है क्योंकि मुझे याद है कि उनकी उम्र में हम कैसे सोचते हैं कि 2 लाख बहुत सारा पैसा है। एक्स पर इस तस्वीर को 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines