Farrukhabad Police Station : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली के एक पुलिस चौकी में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बिजली विभाग की टीम जब चेकिंग के लिए गई तो बिजली की चोरी की पकड़ी गई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया था, इस दौरान जांच में पता चला कि चौकी का 45 हजार रूपये का बिजली बिल बकाया है और बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था. इसके बावजूद थाने में बिजली जल रही थी। जांच में पता चला कि थाने में बिजली की चोरी हो रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिसचौकी में मीटर से बाईपास करके केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने कनेक्शन काटकर केबल कब्जे में ले लिया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी।
यह भी पढ़ें : मंडप में दूल्हे की जॉब पसंद न आई तो शादी ठुकराई, बोली-सरकारी नौकरी वाला चाहिए
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली कनेक्शन काट रहे कर्मचारियों को देखा जा सकता है। अब सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : 26/11 Mumbai Attack: कौन थे वो हीरोज? जिन्होंने जान देकर बचाईं जिंदगियां
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बिजली चोरी के नाम पर बहुत फर्जीवाड़ा भी हो रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी तरीके से पैसा भी वसूल रहे हैं। एक ने लिखा कि गजब है भाई, सरकारी बिल्डिंग में भी बिजली चोरी की जाती है। एक अन्य ने लिखा कि ये उत्तर प्रदेश है भैया, यहां कुछ भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines