उत्तर प्रदेश के महोबा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर आपको लगेगा कि आप किसी फिल्म की कहानी सुन रहे हैं। महोबा जिले में 19 वर्षीय युवती और उसके परिवार का दावा है कि एक काला नाग उस लड़की का 5 साल से पीछा कर रहा है। इतना ही नहीं वो उसे लगभग 11 बार डस चुका है, जिस कारण वो उसे हर बार इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है। ये घटना तब सानने आई जब युवती घर में खाना बनाने के लिए कंडे निकाल रही थी और सांप ने एक बार फिर उसे डस लिया। इससे केवल गांव ही नहीं बल्कि लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
11 बार नाग ने काटा
ये मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी तहसील के पंचमपुरा गांव का है। जहां एक युवती और उसके परिवार वालों ने बताया कि 2019 से एक नाग उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। यह पहली बार तब हुआ जब दलपत अहिरवार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी अपने खेत में चने की भाजी तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर एक काले सांप की पूंछ पर पड़ गया और सांप ने उसे काट लिया।
हालांकि इलाज के बाद रोशनी की जान तो बच गई, लेकिन तब से यह काला नाग उनके पीछे पड़ गया। रोशनी के पिता ने बताया कि इस सांप ने रोशनी को अब तक लगभग 11 बार काटा है। दलपत ने बताता है कि घर हो, खेत हो या अस्पताल, सांप उसे कहीं भी खोज लेता है और काट लेता है। पिता ने यह भी दावा किया कि एक बार तो जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर ही सांप ने रोशनी को डस लिया था।
ओझा, बाबा भी नाकाम
पिता ने बताया कि चाहे वो लोग कोई भी संभव प्रयास कर ले, वो सांप उनकी बेटी को काट ही लेता है। आगे उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे ओझा, बाबाओं और तांत्रिक के पास भी गए और भगवान की पूजा पाठ और अभिषेक भी कराया जिसने भगवान शिव का अभिषेक करने का उपाय बताया था लेकिन इसका ज्यादा दिन फायदा नहीं हुआ और उसे सांप ने एक बार फिर काट लिया।
लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर डॉ. राजेश भट्ट भी इस घटना से हैरत में पड़ गए है। उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय लड़की को सांप के काटने पर कई बार इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इस बार भी उसे सांप के काटने पर ही जिला अस्पताल लाया गया है जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालांकि डाक्टर ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि उसे हर बार सांप ने ही काटा है।
यह भी पढ़ें – Video: आखिर क्यों लाखों में बिक रहा ये पंखा? सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines