Shock to Ex on Valentine’s Day : 14 फरवरी को प्रेमी जोड़ों ने वेलेंटाइन डे मनाया। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे से प्रेम का इजहार करते हैं लेकिन एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी से बदला लेने के लिए इसी दिन को चुना। लड़की ने अपने प्रेमी को वेलेंटाइन डे के दिन ऐसा झटका दिया, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की कहानी खूब वायरल हो रही है।
24 साल की आयुषी रावत ने 100 पिज्जा ऑर्डर किया और इसके लिए उसने कैश-ऑन-डिलीवरी का विकल्प चुना और इसे अपने पूर्व प्रेमी (यश संघवी) के पते पर भेज दिया। यह मामला तब चर्चा का विषय बना जब एक शख्स के दरवाजे पर 100 पिज्जा बॉक्स डिलीवर किए जाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
अब लोग लड़की इस हरकत को लेकर कन्फ्यूज हो गये हैं। लोगों का कहना है कि ये कोई ब्रेकअप का बदला था या पब्लिसिटी स्टंट। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला की हरकत की आलोचना की है तो वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यह पब्लिसिटी स्टंट था।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये बकवास है। अगर लड़की ने अपने नंबर से ऑर्डर किया होगा तो वह बस यह कह सकता है कि उसका ऑर्डर नहीं है और लड़की इसके लिए मुसीबत में पड़ जाएगी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक दो बार मना करता कि मेरा नहीं है, न कैंसिल होता तो अपने दोस्तों को भी बुला लेता और जबरदस्त पार्टी करता।
यह भी पढ़ें : हर दिन फ्लाइट से ऑफिस आती-जाती है ये ‘मां’, हजारों रुपये करती खर्च
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है और इससे अधिक कुछ भी नहीं। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के स्टंट से लोग पॉपुलर होने का तरीका खोजते हैं। एक ने लिखा कि लड़का साफ मना कर सकता है कि ये सब मेरा नहीं है। इसके बाद तो लड़की का दांव उल्टा पड़ सकता था।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines