EX IAS Abhishek Singh : हाल ही में पूर्व IAS अभिषेक सिंह अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग में डांस करने को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने खुशी जताते हुए बताया था कि सनी लियोनी के साथ उनका रैप सॉन्ग रिलीज होने वाला है। एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिषेक सिंह से पूछा गया कि आपने अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ काम किया, लेकिन क्या आप अपनी पत्नी को इमरान हाशमी के साथ काम करने की छूट दे पाएंगे। अभिषेक सिंह का जवाब वायरल हो रहा है।
हाल ही में IAS अधिकारी रह चुके अभिषेक सिंह ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सवाल पूछा गया कि आप कई फिल्मों में काम करते हैं, सनी लियोनी के साथ भी काम कर चुके हैं, अगर आपकी पत्नी एक्टिंग करना चाहती और आप DM होते तो क्या आप करने देते? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं, मैं इसमें सहज नहीं हूं।
अभिषेक सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी, मेरे काम से करने से असहज नहीं होती, इसलिए मैं काम कर रहा हूं लेकिन मैं असहज होता हूं। ये मेरा नेचर है। इस पर सवाल पूछा गया कि क्या ये हिपोक्रेसी नहीं है ? अभिषेक सिंह ने कहा कि नहीं, मैं इससे असहज होता हूं। अगर उन्हें फिल्मों में काम करना होता तो मैं पहले ही बता देता कि मैं इसकी परमिशन नहीं दूंगा। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों का कहना है कि पुरुष, पुरुष ही होता है। फिर चाहे IAS ही क्यों न हो। स्त्री के जैसा संयम, धैर्य एवं सहनशील होना बहुत मुश्किल है।
कौन हैं अभिषेक सिंह की पत्नी
IAS अधिकारी रह चुके अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह यूपी के बांदा की जिलाधिकारी हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल भी कई बार विवादों में आ चुकी हैं। उनकी गिनती शख्त तेवर वाली अधिकारियों में होती है।
जब सस्पेंड हुए थे अभिषेक सिंह
गुजरात चुनाव के दौरान अभिषेक सिंह को चुनाव आयोग ने ऑर्ब्जवर बनाया था। उन्होंने ऑर्ब्जवर लिखी गाड़ी के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाया और सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी थी। चुनाव आयोग ने इसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines