हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kurakure Recipe: बारिश के मौसम में आनंद उठाएं क्रिस्पी और चटपटे कुरकुरे बनाकर, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: शाम की गरमागरम चाय के साथ कोई मजेदार स्नैक्स खाने को मिल जाए तो चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है। आमतौर पर चावल हर घर में रोजाना बनाए जाते हैं जिससे कभी-कभार वो बच भी जाते हैं। जिससे अगले दिन इन बचे हुए चावलों को या तो फ्राई करके खा लिया जाता है या फिर उनको फेंक दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बचे हुए चावलों से कुरकुरे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये कुरकुरे बहुत टेस्टी और चटपटे होते हैं। इनको आप गर्मागर्म चाय के साथ स्नैक के तौर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं। इससे आपके खाने की बर्बादी भी नहीं होती और आपको मजा भी आ जाता है, तो चलिए जानते हैं चावल कुरकुरे बनाने की रेसिपी-

कुरकुरे बनाने की सामग्री- (Kurkure Recipe With Leftover Rice)
-1 कप चावल
-1/2 चम्मच जीरा
-1 चम्मच पानी
-1/4 चम्मच हल्दी
-1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-स्वादानुसार चम्मच नमक
-2 चावल का आटा
-3/4 चम्मच बेसन
-1 चम्मच तेल

कुरकुरे बनाने की रेसिपी-
इनको बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को लेकर मिक्सर ग्राइंडर में डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ अच्छी तरह से पीस लें।
इसके बाद आप एक बाउल में तैयार तैयार मिक्चर डालें।
फिर आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और मिला लें।
इसके बाद आप इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
फिर आप इसमें तेल डालकर थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
इसके बाद आप इस आटे को बेल कर कुरकुरे काआकार देंष
फिर आप इसको तलने से पहले किसी गीले कपड़े से ढक्कर करीब 5 से 6 मिनट तक रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इन तैयार कुरकुरे को तेज आंच पर तल डीप फ्राई कर लें।
फिर आप इन कुरकुरे को एक पेपर पर निकल लें जिससे कि कुरकुरे का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।
इसके बाद आप इसमें ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें