नई दिल्ली: जिस गेंदबाज ने कभी युवराज सिंह से छह छक्के खाए आज वह दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में शामिल हो चुका है। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की। इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के टेस्ट के दूसरे दिन लॉर्ड्स में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का नया मुकाम हासिल किया। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर काइल वेरेन को बेन फोक्स के हाथों कैच करा ब्रॉड लॉर्ड्स में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। वह लंबे समय तक करियर में साथ चलने वाले जेम्स एंडरसन के साथ शामिल हो गए।
लॉर्ड्स में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
ब्रॉड रिकॉर्ड के साथ एक ही स्थान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए। उन्होंने अपने साथी के साथ-साथ श्रीलंकाई जोड़ी मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ के साथ एक विशेष ग्रुप में प्रवेश किया। अप्रत्याशित रूप से मुरलीधरन ने तीन स्थानों पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गाले, कैंडी और कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर यह कीर्तिमान गढ़ा था।
एक और शानदार उपलब्धि
यह ब्रॉड के करियर में एक और शानदार उपलब्धि है। ब्रॉड सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाली सूची में ग्लेन मैक्ग्रा के बाद छठे स्थान पर हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने टेस्ट में 563 विकेट लिए हैं, जबकि ब्रॉड उनसे महज 10 विकेट दूर हैं। माना जा रहा है कि वह मौजूदा सीरीज के अंत तक मैक्ग्रा से आगे निकल सकते हैं। तेज गेंदबाजों के मामले में इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन (658 विकेट) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के टॉप गेंदबाज हैं। टॉप 5 गेंदबाजों में एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन तेज गेंदबाजी के मामले में वे नंबर 1 पर हैं। प्रोटियाज ने तीसरे दिन में 150 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है।
एक ही स्थान पर 100 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी
मुथैया मुरलीधरन – सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कोलंबो – 166
मुथैया मुरलीधरन – असगिरिया स्टेडियम, कैंडी – 117
जेम्स एंडरसन – लॉर्ड्स, लंदन – 117*
मुथैया मुरलीधरन – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले – 111
रंगना हेराथ – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले – 102
स्टुअर्ट ब्रॉड – लॉर्ड्स, लंदन – 100*
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines