अवधेश कुमार/ गोपालगंज
Girl Students Crying In Teacher Farewell Party: देश में गुरु का स्थान भगवान से ऊपर माना गया है। इसका जीता जागता प्रमाण बिहार में देखने को मिला। BPSC से नियुक्त शिक्षक की ट्रांसफर हो गई, लेकिन जब उन्हें फेयरवेल दी गई तो उन्हें जाते देखकर छात्राएं भावुक हो गईं। वे फूट-फूट कर रोने लगीं। माहौल इतना गमगीन हो गया कि रो रही छात्राओं को देखकर लोगों की आंखें भी भर आईं। वहीं रो-रोकर बेहाल हुई कुछ छात्राएं बेहोश तक हो गईं। यह देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। मामला बिहार जिले के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड स्थित सेलार कला गांव का है।
छात्राओं को अस्पतपल से घर भेज दिया गया
दरअसल, बुधवार को राबड़ी देवी गर्ल्स प्लस-टू विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मधुप का विदाई समारोह था। प्रधानाध्यापक की दूसरे विद्यालय में नियुक्ति होने पर गांव के लोगों ने शिक्षक की विदाई एक अनोखे अंदाज में की। वहीं स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं और शिक्षक को विद्यालय से जाने पर रोकने लगीं। छात्राओं के फूट-फूटकर रोने से विद्यालय का पूरा माहौल गमगीन हो गया था। यहां पढ़ने वाली करीब 300 छात्राएं मायूस दिखीं। धनंजय कुमार मधुप को जाते देखकर छात्राएं इस कदर रोने लगीं कि 12 छात्राएं बेहोश हो गईं। शिक्षकों की मदद से स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस में छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
हमें यह सर चाहिएं, नहीं तो हम स्कूल नहीं आएंगी
धनंजय कुमार मधुप विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ गणित विषय के शिक्षक थे। BPSC से अध्यापक होने के बाद उनकी नियुक्ति थावे मुखीराम प्लस-टू की गई है। इनके साथ सुबाष यादव भी दूसरे विद्यालय में नियुक्ति हुई है। छात्राएं बताती हैं कि आज हमारे सर यहां से निकलकर दूसरे विद्यालय थावे के मुखीराम हाई स्कूल में जा रहे हैं। इसलिए हम स्कूल के बाहर खड़े हैं। हमें यही सर चाहिएं, कोई दूसरे सर नहीं चाहिएं, नहीं तो हम आज के बाद इस स्कूल में नहीं पढ़ेंगे। धनंजय कुमार मधुप ऐसे शिक्षक हैं, जिनके पास एक उत्कृष्ट शिक्षक होने के सभी गुण मौजूद हैं, इसलिए उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था भी बहुत अच्छी रखी है। कार्यक्रम में शामिल शिक्षक प्रीतम पांडेय, राहुल पांडेय, बीरेंद्र सहनी, सुजीत तिवारी, विनीत श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, श्रीनिवास प्रजापति ने बताया कि शिक्षक धनंजय कुमार मधुप का दूसरे विद्यालय में BPSC सेवा से नियुक्ति होने से विद्यालय की छात्राओं में मायूसी है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines