हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Election Facts: दो नेताओं को मिले बराबर वोट तो सिक्का उछालकर हुई विजेता की घोषणा

Election Facts : एक दो बार नहीं बल्कि कई बार चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबरी के वोट मिल चुके हैं, विधानसभा चुनाव से लेकर पंचायत चुनाव में ये स्थिति सामने आ चुकी हैं। पूरी खबर पढ़िए और जानिए कि बराबर वोट मिलने पर कैसे की जाती हैं विजेता की घोषणा !

विज्ञापन
Election facts

Election Facts: लोकसभा चुनाव 2024 की तारिख की घोषणा हो चुकी है। 19 अप्रैल से मतदान शुरू होने वाले हैं और 2 जून को परिणाम सामने आएंगे। ऐसे हम आपको भारतीय चुनाव इतिहास में हुई एक दिलचस्प घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। एक वक्त ऐसा आया था जब दो उम्मीदवारों को बराबरी का वोट मिला था, जानते हैं तब जीत-हार का फैसला कैसे हुआ था?

सिक्का उछालकर हुआ था सीएम का फैसला

मेघालय में राजनीतिक अस्थिरता बनी रहती है। मेघालय में अब तक 21 से अधिक सीएम शपथ ले चुके हैं। एक बार मेघालय में सीएम पद को लेकर गठबंधन में ठन गई थी तब सीएम कौन बनेगा इसका फैसला करने के लिए सिक्का उछाला गया था। सिक्का उछालने के बाद जिसके हक में परिणाम आया था, वह सीएम बना था।

जब दो विधायकों को मिले बराबर के वोट

बात साल 1988 की है, मेघालय में विधानसभा चुनाव हो रहे थे। जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो दो उम्मीदवार रोस्टर संगमा और चेम्बर लाईन मार्क को बराबर वोट मिले। ऐसे में अधिकारी ने विजेता घोषित करने के लिए टॉस करने का फैसला किया था। टॉस में रोस्टर संगमा विजयी हो गए थे और उन्हें ही विजेता घोषित किया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : एक ऐसा नेता जो चार राज्यों से पहुंचा संसद, तीन जगहों से लड़ा चुनाव, हुई थी करारी हार

असम में भी उछाला गया सिक्का तो मुंबई में लॉटरी

साल 2018 में असम में हुए पंचायत चुनाव में स्वाधीन, हेलखांडी और लालमुख पंचायत चुनाव में दो उम्मीदवारों को बराबर के वोट मिले थे, तब भी सिक्का उछला गया था। वहीं मुंबई में BMC चुनाव के दौरान बीजेपी के अतुल शाह और शिवसेना के सुरेंद्र बगलकर को बराबर वोट मिले थे, तब लॉटरी के जरिए विजेता की घोषणा हुई थी

विज्ञापन

साल 2010 में झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति आ गई थी जब सिक्का उछालकर विजेता की घोषणा हुई थी। पंचायत चुनाव में साहेबगंज जिले के बढरवा ब्लॉक में नवजीत बीवी और सुगना सुल्ताना बराबर के वोट मिले थे। तब चुनाव अधिकारी ने सिक्का उछालकर विजेता का फैसला किया था। बताया गया कि दोनों ही उम्मीदवारों को 610-610 वोट मिले थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola