नई दिल्ली: बहुत से लोग अपने दिन की शुरूआत चाय के साथ करते हैं। चाय एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है। वैसे तो चाय की कई तरह की वैराइटीज मौजूद हैं जैसे- मिल्क टी, ब्लैक टी, ग्रीन टी, मसाला टी और तुलसी टी आदि। लेकिन आज हम आपको ब्लैक टी का सेवन करने के ब्यूटी बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं। ब्लैक टी (Black Tea) एंटी एक्ने, एंटी बैक्टीरियल (Antibacterial), एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) और पॉलीफेनोल स्किन लाइटनिंग जैसे ब्यूटी बेनेफिट्स से भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से आपकी त्वचा से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही इससे आपको हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं ब्लैक टी के ब्यूटी बेनिफिट्स-
ब्लैक टी पीने के फायदे-
फेस की झुर्रियों को दूर करे
आज के समय की बदलती जीवनशैली की वजह से लोगों की स्किन पर समय से पहले ही झुर्रियों की समस्या होने लग जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना ब्लैक टी का सेवन करते हैं तो आपकी त्वचा से झुर्रियों की कम करने में मदद मिलती है। ब्लैक टी में अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल मौजूद होता है जो आपकी बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करके फेस पर आने वाली झुर्रियों को कंट्रोल करने में सहायता करता हैं। इसके साथ ही यह फेस पर ग्लो लाने में भी सहायता करता हैं।
स्किन इंफेक्शन से बचाए
फेस पर पिंपल्स (Pimple problem) और स्किन इंफेक्शन की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है। अगर आप ब्लैक टी का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे आप स्किन इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लैक टी में कैटेचिन नामक तत्व पाया जाता है। इससे आपकी त्वचा पर किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है। इसके साथ इससे पिंपल्स और रैशेज जैसी स्किन समस्या को भी दूर करने में आसानी होती है।
त्वचा की सूजन को कम करें
कई बार ठंड के मौसम में सुबह सोकर उठने के बाद त्वचा पर सूजन की समस्या देखी जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं। यह कई एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) गुणों से भरपूर होती है जिससे आपको शरीर में किसी प्रकार की सूजन को रोकने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
22 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines