हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

एक हाथ में चाकू, दूसरे में शराब, दिल्ली की सड़कों पर ट्रिपलिंग करते लड़कों का Viral Video

Delhi Viral Video: दिल्ली की सड़कों पर बेखौफ घूमते लड़कों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह लड़के बाइक पर ट्रिपलिंग करते घूम रहे हैं। वीडियो में वह एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे में चाकू लहराते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसपर सख्त एक्शन लिया है।

विज्ञापन
Delhi Viral Video

Delhi Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। कभी खुलेआम सड़क पर लोगों के साथ चोरी-चकारी का मामला तो कभी लड़कियों के साथ बदसलूकी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें तीन लड़के बाइक पर ट्रिपलिंग किए एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे में चाकू लहराते सड़कों पर बिना डरे घूमते नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

कहां का है मामला?

यह मामला दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आसपास का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार हैं और उसमें से एक के हाथ में बीयर की बोतल भी दिख रही है और वह चाकू लहराते भी नजर आ रहे हैं। ट्रिपलिंग करने वाले इन लड़कों का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट जिले के अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया। सुओ मोटो के आधार पर इनके खिलाफ जांच की गई और तीनों आरोपी लड़कों को पकड़ लिया गया। इनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद दक्षिण पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने बाइक के नंबर की पहचान की। पुलिस तुरंत संज्ञान लेकर वायरल वीडियो में सवार युवकों तक पहुंच गई।

अक्सर वायरल होते दिल्ली मेट्रो के वीडियो

सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसपर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी देते हैं। दिल्ली मेट्रो में लड़ाई झगड़े, डांस और अश्लील वीडियो खूब वायरल होते हैं। बीते दिनों मेट्रो में कड़ी एक महिला का वीडियो खूब चर्चा में रहा, जहां वह किसी शख्स से लड़ते हुए दिखाई दे रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बुरी तरह से गुस्से में दरवाजे के पास खड़े एक लड़के पर अपना गुस्सा निकाल रही है। वहीं, उसके पास खड़ा एक व्यक्ति उसे समझाते हुए भी नजर आ रहा है। इस पूरे मामले का वीडियो मेट्रो कोच में खड़े बाकी लड़कों ने रिकॉर्ड कर लिया और देखते-देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें