Delhi, Rohini Bus Accident: दिल्ली के रोहिणी इलाके में 4 नवंबर को हुई बस दुर्घटना से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। सामने सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के इलेक्ट्रिक बस चालक को बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ा था। हार्ट अटैक आने की वजह से ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया था। अब, सोशल मीडिया पर ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्ट अटैक आने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो देता है और हादसा हो जाती है।
सीसीटीवी फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा
बस चलाते समय ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बस चलाते समय ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आया और वह स्टीयरिंग छोड़कर सीट से किनारे की ओर गिर जाता है।
https://twitter.com/imayankindian/status/1723200484079743300?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1723200484079743300%7Ctwgr%5Ef63e929f26e0a94d52ced0f3435c34ab93e5645a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fd-14639014362896158559.ampproject.net%2F2310271806000%2Fframe.html
वीडियो में एक अन्य व्यक्ति को बस चालक को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जबकि ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा था। शनिवार (4 नवंबर) को हुए इस भीषण हादसे की वजह सीसीटीवी फुटेज से सामने आ गई है। हादसा दोपहर करीब 2.45 बजे अवंतिका में विश्राम चौक के पास हुआ।
DTC BUS हो गई बेकाबू
4 नवंबर को दुर्घटना के दृश्यों से पता चला कि तेज रफ्तार डीटीसी बस रोहिणी इलाके में बीच सड़क पर नियंत्रण से बाहर हो गई और बस एक सफेद कलर की कार और फिर एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इसके बाद बस स्कूटर से टकरा गई। हालांकि, राहत ये रही कि बस में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने बस की चाबी निकाली और इग्निशन बंद कर दिया। इससे बस आगे बढ़ने से रुक गई।
ये भी पढ़ेंः Watch Video: बच्चा कई दिनों से स्कूल से था गायब, पता लगते ही मास्टर जी पहुंचे घर, पीटते हुए साथ ले गए
बस चालक अस्पताल में भर्ती
एक अन्य व्यक्ति बस में आया और ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर कोई जवाब नहीं दे रहा था, वे दोनों बस से उतरे और ड्राइवर के लिए पानी लेकर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। खबर है कि ड्राइवर और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines