Delhi Police Action: दिल्ली की सड़कों पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स को कार के बोनट पर “Spider-Man” की तरह कपडे पहने घूमते देखा गया। ये देखने में तो शायद थोड़ा फिल्मी लग रहा था, लेकिन असल में ये काफी खतरनाक स्टंट था। गाड़ी की रफ्तार अगर थोड़ी भी बिगड़ती तो उस शख्स को गंभीर चोट भी लग सकती थी।
वीडियो में क्या था ?
दअरसल दिल्ली में द्वारका की सड़कों पर स्पाइडरमैन की पोशाक पहने एक व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में आदमी को बड़े आराम से कार के बोनट पर बैठ रील शूट करते देखा जा सकता है। आपको बता दें इस वीडियो में स्पाइडरमैन की पोशाक पहने शख्स की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले रोहित के बेटे आदित्य के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। वही वाहन के चालक की पहचान दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में रहने वाले दिनेश कुमार के बेटे गौरव सिंह बताई जा रही है, जिसकी उम्र सिर्फ 19 साल है।
यह भी पढ़े:कंपनी की गलती, कर्मचारी की मौज! 330 गुना ज्यादा सैलरी पाते ही हुआ फरार
यह है वीडियो ?
पुलिस ने क्या किया ?
पुलिस का कहना है कि ये वीडियो एक उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत लोगों को खतरनाक स्टंट करने के लिए उकसा सकती है। गाड़ियों के आगे-पीछे दौड़ना, गाड़ी के ऊपर चढ़ना या फिर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना – ये सभी चीजें न सिर्फ करने वाले के लिए खतरनाक हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी जोखिम पैदा करती हैं।
आपको बता दें इन दोनों की पहचान के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के मालिक और चालक पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना वाहन चलाने और सीट बेल्ट न पहनने के लिए मुकदमा चलाया गया है, और 26,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक उन्हें सोशल मीडिया पर शिकायत मिली जिसके बाद इस पर कार्रवाई की गई है।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
58 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines