Delhi NCR Earthquake : राजधानी दिल्ली में 17 फरवरी को सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से नींद खुली। जब लोग नींद में थे तो 4.0 तीव्रता वाला भूकंप आया और राजधानी दिल्ली समेत NCR के इलाकों को झकझोर दिया। इस भूकंप की तीव्रता भले ही कम रही हो लेकिन इसका एहसास बहुत डरावना था। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अपने अनुभव शेयर किए हैं।
भूकंप आने के बाद बहुत से लोग घरों से बाहर निकल गए और डरे हुए थे। कुछ की नींद ही भूकंप की वजह से खुली। भूकंप के तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। काफी देर तक बाहर रहे और फिर घरों में गए। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि भूकंप के दौरान लोगों ने डरावनी आवाजें सुनी हैं।
‘पूरी बिल्डिंग हिल रही थी’
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि जब धरती हिल रही थी तो अजीब और डरावनी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। ऐसे आवाजें तो हमने जिंदगी में पहली बार सुनी। इस आवाज के कारण लोगों में और भी दहशत मच गई थी। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह भूकंप का झटका जिंदगी में हमने कभी भी महसूस नहीं किया था। पूरी बिल्डिंग हिल रही थी, पहली मंजिल तो जमीन की तरह हिल रही थी।
भूकंप के दौरान कैसी आवाजें?
गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि भूकंप बहुत तेज था। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। पूरी इमारत हिल रही थी। एक ने लिखा कि एक असामान्य आवाज आई। कई अन्य लोग भी यही बात कह रहे हैं। क्या आपको पता है कि वह आवाज क्या थी? इससे पहले भूकंप के दौरान ऐसी आवाज कभी नहीं सुनी।
पीएम मोदी ने किया आगाह
भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी समेत दिल्ली पुलिस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने X पर लिखा कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi-NCR Earthquake की तीव्रता कम, पर झटके तेज क्यों? कहीं वजह ये तो नहीं…
वहीं दिल्ली पुलिस ने सभी के कुशल रहने की कामना के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
14 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines