Viral Post: दिल्ली के रहने वाले आर्यन मिश्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी शेयर की, जिसने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। आर्यन के पिता ने 1995 से 2000 तक नई दिल्ली के लग्जरी होटल ITC में एक चौकीदार के रूप में काम किया था। लेकिन 25 साल बाद आर्यन अपने पिता को उसी होटल में खास मेहमान के तौर पर लेकर जाने का मौका मिला।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
आर्यन ने इस खूबसूरत पल की तस्वीर और कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर की। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ होटल में डिनर का आनंद लेते एक फोटो शेयर की, जिसे एक प्यारे कैप्शन के साथ पेश किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरे पिता 1995-2000 तक नई दिल्ली के ITC में वॉचमैन थे; आज मुझे उन्हें उसी जगह डिनर के लिए ले जाने का मौका मिला।
लोगों ने किए कमेंट
यह कहानी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। हजारों यूजर्स ने इसे न केवल सराहा बल्कि इस पर प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा कि मैं आपको नहीं जानता, लेकिन इस खूबसूरत कहानी को पढ़कर मेरा दिल खुशी से भर गया। आप और आपके परिवार के लिए बेहद खुश हूं।
वहीं दूसरे ने कहा कि यह वाकई एक बेहतरीन कदम है। आपने यह मुमकिन कर दिखाया। कई अन्य यूजर्स ने आर्यन की इस भावना को सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एक कमेंट में लिखा गया कि अपने माता-पिता का ख्याल रखना और इस तरह के खास लम्हों को संजोना अद्भुत है। बता दें कि इस पोस्ट पर अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। इसके अलावा, पोस्ट को 48,000 से ज्यादा बार लाइक और 3,200 से ज्यादा बार रीपोस्ट किया गया है। यह पोस्ट 23 जनवरी की रात का है।
यह भी पढ़ें – Weird News: स्मोकिंग छोड़ने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, एक चाबी पर टिकी जिंदगी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines