Uttarakhand Police Viral Video: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस चालान करती है, चालान की राशि भी बढ़ा दी गई है। हालांकि उत्तराखंड में पुलिस कानून तोड़ने वालों को अलग ही अंदाज में सजा दे रही है। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बता रहा है कि जुर्माना ना भरने पर उसे क्या काम दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि उसने ट्रैफिक नियमों का उललंघन किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। शख्स का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा कहा गया कि अगर वह चालान नहीं भरना चाहता तो चार घंटे चौराहे पर खड़े होकर ट्रैफिक को संभालना पड़ेगा।
शख्स को मिली सजा!
शख्स का कहना है कि उसका ढ़ाई हजार का चालान हुआ था, नहीं भरने पर मुझे चार घंटे की ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। शख्स को एक वर्दी दी गई और जिम्मेदारी देकर पुलिसकर्मी वहां से गायब हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि ये सही भी है तो कुछ सवाल उठा रहे हैं। एक ने लिखा कि बहुत अच्छा निर्णय है लेकिन एक घंटा भी काफी है। एक ने लिखा कि सही तो किया। 2500 से अच्छा 4 घंटे है। सही से करो हो सके नौकरी भी मिल जाए। एक अन्य ने लिखा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक हफ्ते के लिए गाड़ी जब्त होनी चाहिए, चालान नहीं हुआ चाहिए।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह जिस किसी भी पुलिस कर्मचारी ने फैसला लिया है वो प्रशंसा योग्य है। एक ने लिखा कि भाई तुम भी किसी को पकड़ लो, ये काम उसे पकड़ा कर तुम भी निकाल लो। एक ने लिखा कि ये तो बढ़िया पहल है, हर जगह लागू हो जाए समय 3 घंटा।
यह भी पढ़ें : कुत्ते ने शख्स पर किया हमला, उतारनी पड़ी पैंट; बहादुर महिला ने बचाई जान!
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस पुलिसकर्मचारी ने अपनी तरफ से ही इस शख्स को सजा दी है या फिर प्रशासन की तरफ से इस तरह की पहल शुरू की गई है।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
56 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines