Tamilnadu Man Dance Death Video : अचानक मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से कुछ मामले तो बेहद डरावने थे। अब तमिलनाडु से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डांस करते हुए स्टेज पर ही मौत हो गई। शख्स की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तमिलनाडु में एक स्कूल में आयोजित पुस्तक मेले में डांस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब 53 साल का व्यक्ति डांस करते हुए अचानक स्टेज से नीचे गिर पड़ा। शख्स का नाम राजेशकन्नन बताया जा रहा है। मामला शनिवार शाम का है जब राजेशकन्नन अपनी टीम के साथ परफॉर्म कर रहे थे।
डांस करते-करते स्टेज के किनारे आया शख्स और…
डांस करते-करते अचानक वह स्टेज के किनारे की तरफ आ गए। तब किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है। अचानक राजेशकन्नन स्टेज से नीचे गिर पड़े और इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आयोजक तुरंत राजेशकन्नन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अब राजेशकन्नन की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हंसी का माहौल मातम में बदल गया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग हैरानी जता रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines