हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

5 साल महज 36 पोस्ट; 'आमिर की बेटी' को रील से ज्यादा पसंद थीं रियल लाइफ!

Suhani Bhatnagar Passes away, Aamir Khan, Dangal: सुहानी भटनागर काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से भी दूरी बनाये हुए थीं। महज 19 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरत में है।

विज्ञापन
सुहानी भटनागर की मौत

Suhani Bhatnagar Passes away, Aamir Khan, Dangal: अभिनेता आमिर खान के साथ दंगल मूवी में ऑन-स्क्रीन बेटी का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसका ईलाज चल रहा है लेकिन दवाओं के साइड इफेक्ट के बाद उनके शरीर में पानी भर गया और उन्होंने AIIMS में अंतिम सांस ली।

दंगल में निभाया था यादगार किरदार
सुहानी भटनागर ने दंगल मूवी में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हुई थी। महज 19 साल की उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

5 साल में महज 36 पोस्ट!

सुहानी के इंस्टाग्राम को देखें तो पांच साल में उन्होंने महज 36 पोस्ट किए हैं। इसमें से अधिकतर पोस्ट ‘दंगल’ के प्रमोशन से जुड़े हुए हैं। सुहानी ने पहला इंस्टाग्राम पोस्ट 4 जुलाई 2016 को शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने दंगल का पोस्टर शेयर किया था।

विज्ञापन

पहला पोस्ट


पांच साल में उन्होंने 36 पोस्ट किए हैं और अधिकतर पोस्ट दंगल के प्रमोशन से जुड़ी हुई हैं। 25 नवंबर 2021 को सुहानी ने आखिरी पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थीं। अब यह पोस्ट उनकी वायरल हो रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा यही की 3 साल पहले किया गया यह पोस्ट उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट होगा।


पढ़ाई के लिए छोड़ दी थी एक्टिंग
बताया जा रहा है कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सुहानी ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। वह गिने चुने विज्ञापन में ही नजर आ रही थीं। एक्टिंग की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग से कुछ दिनों के दूरी बना ली थी। बताया गया उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले थे लेकिन पढ़ाई के लिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

विज्ञापन

ये है आखिरी पोस्ट


सोशल मीडिया पर भी नहीं थी एक्टिव
शुरुआत में सुहानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं लेकिन पिछले तीन साल से वह सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। इंस्टाग्राम पर सुहानी ने 25 नवंबर 2021 , फेसबुक पर 2018 और X पर 2017 के बाद कोई पोस्ट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : पैर में फ्रैक्चर..हो गई ‘दंगल गर्ल’ की मौत! आख‍िर ऐसा क्‍या हुआ, आप भी रहें इससे सावधान

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि पढ़ाई की वजह से ही उन्होंने फिल्मों और सोशल मीडिया पर दूरी बना रखी थी। अब उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फिल्म इंडस्ट्रीमें शोक की लहर है। हैरानी की बात ये है कि सिर्फ फैक्चर का इलाज कराने के दौरान कैसे किसी की मौत हो सकती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola