CM Yogi Adityanath Threat : कुछ समय पहले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसने एक यूट्यूबर से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी देने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसिया कार्रवाई की चर्चा हुई तो शख्स ने वीडियो जारी कर माफी की मांग की है। शख्स ने यह भी बताया कि वह उस दिन नशे में था और जोश-जोश बोल गया था।
प्रयागराज के रहने वाले शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर एक्शन पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि हमारे यहां बुलडोजर लेकर आ जाएं तो हम बकरा बनाकर काटेंगे। शख्स ने कहा था कि मैं चैलेंज दे रहा हूं। शख्स का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्टिव हो गई थी।
अब इस शख्स का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये शख्स माफी मांगते हुए कह रहा है कि उस दिन वह नशे में था और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कुछ ज्यादा ही बोल गया था। जब होश में आया तो उस यूट्यूबर या मीडिया वाले को खोजने लगा, जिसके सवालों के जवाब में सीएम योगी को धमकाया था।
शख्स ने कहा कि मैंने उस पत्रकार को खोजा और अपना माफीनामा वाला वीडियो चलाने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। योगी जी प्रदेश का विकास कर रहे हैं, अच्छा काम कर रहे हैं, मुझसे गलती हो गई। मुझे माफ कर दें।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी को धमकी-चुनौती देकर फंस गया ये शख्स, बुलडोजर से पहले पहुंची पुलिस!
बता दें कि शमीम उर्फ बबलू नाम के एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सीएम योगी को धमकाता दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस शख्स का माफीनामा भी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines