हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देखिए मुलायम सिंह यादव की कुछ 'अनदेखी' तस्वीरें 

विज्ञापन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज मुलायम सिंह यादव का युग समाप्त हो गया। लेकिन मुलायम का कद इतना बढ़ा है कि उनकी यादों को मिटाना इतना आसान नहीं होगा। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के सियासी व निजी जीवन में उतार-चढ़ाव जरूर आए लेकिन वह अपने समर्थकों के लिए हमेशा ‘नेताजी’ बने रहे। आईए देखते हैं मुलायम सिंह यादव की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

 

मुलायम सिंह ने छात्र संघ के आंदोलन में भाग लिया था। साल 1967 में पहली बार विधायक बनकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।

विज्ञापन

1975-77 आपातकाल के समय मुलायम यादव को लोक दल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद जब पार्टी का विभाजन हुआ तो मुलायम ने राज्य इकाई के एक गुट का नेतृत्व किया था।

 

मुलायम सिंह यादव ने 1989 में मुख्यमंत्री बनने से पहले यूपी विधान परिषद और फिर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी निभाई थी।

विज्ञापन

 

मुलायम सिंह यादव ने साल 1992 में अपने खुद के संगठन समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। इससे पहले वह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय क्रांति दल, भारतीय लोक दल से जुड़े रहे थे।

 

मुलायम सिंह यादव ने साल 2017 में अपने बेटे अखिलेश यादव को सत्ता की बागडोर सौंपी। लेकिन खुद हमेशा उसकी निगरानी करते रहे।

विज्ञापन

 

यूपी में बीजेपी सरकार होने के बाद  2019 में संसद में नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर सबको चौंका दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola