हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बिजली की रफ्तार से आई ‘मौत’को दिया चकमा, लोग बोले- ये होती है किस्मत

विज्ञापन

Car Accident Viral Video: ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’ यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन इस घटना का एक ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग के सामने बिजली की रफ्तार से ‘मौत’ आई लेकिन बुजुर्ग ने बड़ी ही फूर्ति से ‘मौत’ को चकमा दे दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग सड़क किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पहनावे से वीडियो पंजाब का प्रतीत हो रहा है। सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग की तरफ तेज रफ्तार से एक गाड़ी आती दिखाई दी।

बुजुर्ग की तरफ तेज रफ्तार से आई कार

कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह डिसबैलेंस हो गई और बुजुर्ग की तरफ आने लगी। अपनी तरह कार को आता देख बुजुर्ग तुरंत वहां से उठे और दीवार की आड़ में खड़े हो गए। कार आकर वहीं टकराई, जहां बुजुर्ग बैठे हुए थे। अगर उनके उठने में थोड़ी सी भी देरी होती तो उनकी जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


कार दीवार से टकराकर चकानाचूर हो गई। बुजुर्ग इस कदर डर गए कि वह घटना के बाद भागने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कोई कह रहा है कि आज यमराज का मूड नहीं था तो कोई कह रहा है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।

यह भी पढ़ें : ‘पीछे-पीछे आया, हाथ पकड़ लिया और…’, डिलीवरी बॉय ने अकेली लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत

विज्ञापन

पढ़िए सोशल मीडिया यूजर्स के कुछ चुंनिदा कमेंट्स

एक ने लिखा कि ‘मौत छू कर निकल गई’ इसे ही कहते हैं। एक ने लिखा कि कहीं ये कार कोई महिला तो नहीं चला रही? एक अन्य ने लिखा कि आज यमराज पूरे मूड में नहीं थे। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ताऊ पहले से ही कूदने की प्लानिंग करके बैठे थे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं है कि हर दुर्घटना का मजाक ही बनाया जाए कभी-कभी सीरियस होकर भी सोचना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola