Viral Cab Driver Rule : कैब चालक ने अपनी कैब में यात्रियों को लिए ऐसे नियम बना दिया है, जिस पर बहस छिड़ गई है। कई लोग ऐसे हैं जो इस नियम को सही बता रहे हैं तो कोई इसे गलत बताकर कैब ड्राईवर को ट्रोल कर रहा है। सोशल मीडिया पर किसी यात्री ने कैब चालक के नियमों की फोटो को शेयर किया है, जो वायरल हो रही है।
कैब चालक के अधिकतर नियमों पर यात्रियों ने सहमति जताई लेकिन एक नियम पर ‘विवाद’ हो गया। कैब चालक ने यात्रियों के लिए कुल 6 नियम बनाए हैं, जो इस प्रकार हैं।
- आप इस गाड़ी के मालिक नहीं हो।
- जो शख्स गाड़ी चला रहा है, वह कैब का मालिक है।
- सम्मानजनक तरीके से बात करो और सम्मान लो।
- दरवाजे को आराम से बंद करें।
- अपना एटीट्यूड जेब में रखो, इसे हमें मत दिखाओ, इसके लिए अधिक पैसे नहीं मिलते।
- हमें भैया ना कहो।
- हमें जल्दी चलने के लिए ना कहो।
I have booked a cab and the cab driver mentioned some guidelines on the cab! What do you about these guidelines?
byu/Your_Friendly_Panda inCarsIndia
ड्राइवर के इस नियम पर लोग सहमत दिखें लेकिन ‘भैया ना कहो’ पर सवाल पूछने लगे और ड्राइवर पर भड़क गए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक है लेकिन ‘मुझे भैया ना कहो’ का क्या मतलब है? एक ने लिखा कि भैया ना कहें तो आप अपना नाम भी इसी पोस्टर में लिख लो। एक ने लिखा कि ‘सम्मान दो और सम्मान लो’ की बात ठीक है। दरवाजे को आराम से बंद करना, ड्राइवर को परेशान ना करना तो सामान्य शिष्टाचार है।
यह भी पढ़ें : खुद को बताया ‘इंस्टाग्राम पर अमीर बच्चा’, क्यों पीछे पड़ गई है पुलिस?
एक ने लिखा कि वह सही है और उनके नियमों में कुछ भी गलत नहीं है। हमारे देश के लोगों को कैब ड्राइवरों, डिलीवरी करने वालों को अलग नजर से देखने की आदत है। एक ने लिखा कि अगर कैब साफ-सुथरी है और ड्राइवर मुझसे बात नहीं करता है तो सीधे 5 स्टार रेटिंग और ड्राइवर के लिए टिप्स भी। एक अन्य ने लिखा कि भैया शब्द के प्रति नफरत मुझे समझ नहीं आती, यह दूसरे इंसान को सम्मान देने का तरीका है। शायद बिहार और यूपी के इस शब्द से लगाव के कारण ही दक्षिण में रहने वाले लोगों के लिए एक अपशब्द जैसा बन गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines