बेंगलोर: ट्रैफिक में फंसे रहना कभी कभी आपको बहुत गुस्से से भर देता है। बोरियत बहुत जल्दी आती है और मन चिड़चिड़ा हो जाता है। अक्सर हमारे दिमाग में आ जाता है, शायद हम उड़ान भरकर ऑफिस पहुंच जाए या जहां कही भी आप जाना चाहते हैं।
हम यहां आपको बता रहे हैं कि यह अब सिर्फ एक सपना नहीं है बल्कि एक कंपनी वास्तव में इसे सच कर रही है, कम से कम बेंगलुरु में अब ऐसा होगा। शहर के निवासियों को जल्द ही हेलीकॉप्टर की सवारी से यातायात को मात देने का मौका मिलेगा।
बेंगलुरू में जल्द ही हेलीकॉप्टर की सवारी एक वास्तविकता होगी
बेंगलुरू यातायात की सबसे खराब समस्याओं वाले शहरों में से एक है। ऐसा लगता है कि एकमात्र उपाय अब हवाई मार्ग ही है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इस विचार को आगे ले जाने वाली एक अर्बन एयर मोबिलिटी कंपनी है जिसे BLADE India कहा जाता है। घोषणा की कि वह Kempegowda International Airport Bengaluru और Hindustan Aeronautics Limited Airport (HAL)के बीच दो हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू करेगा। यह सभी वीकडे पर सुबह 9 बजे से उड़ान भरेगी और शाम 4:15 बजे लौटेगी।
कीमत की बात करें ये 12 मिनट की उड़ानों के लिए 3,250 रुपये की शुरुआती लागत पर अतिरिक्त करों के साथ बुक किया जा सकता है।
यात्रा का समय दो घंटे से घटकर केवल 12 मिनट हो जाएगा
इस मार्ग को चुनने से लोग अपने आवागमन के दौरान सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले मार्गों को छोड़ कर काफी समय बचा पाएंगे। Kempegowda अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बेंगलुरु से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बीच एक साइड यात्रा की लागत 1,300 रुपये से अधिक है। पहले इसमें दो घंटे लगते थे। यह केवल अब 12 मिनट तक का सफर हो सकता है। एचएएल ही इसलिए चुना गया क्योंकि यह शहर के सभी लोकप्रिय स्थानों जैसे इंदिरानगर, कोरमंगला और अन्य आईटी पार्कों के करीब है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
10 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines