Burger King News : कॉरपोरेट सेक्टर में आपने अक्सर देखा-सुना होगा कि मेहनत से काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनी अच्छा ट्रीट करती है। उन्हें प्रमोशन और इंक्रीमेंट आदि में प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन, फेमस फास्टफूड चेन बर्गर किंग के ऐसे ही कर्मचारी के साथ बिल्कुल उल्टा हुआ है। इस कर्मचारी ने 27 साल बिना कोई छुट्टी लिए काम किया लेकिन जब इस मेहनत का इनाम मिलने की बारी आई तो कंपनी से जो उसे मिला वह जानकर आपका भी दिल टूट जाएगा। अब यह कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़ अपना बिजनेस शुरू कर दिया है।
27 साल की मेहनत का ये इनाम मिला
केविन फोर्ड बर्गर किंग में कुक के तौर पर काम कर रहे थे। करीब 3 दशक तक उन्होंने एक भी छुट्टी लिए बिना काम किया। फोर्ड का नाम चर्चा में साल 2022 में आया था जब बर्गर किंग के सुपरवाइजर्स ने लास वेगास मैक्करेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कंपनी की 27वीं सालगिरह मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था और अपने मेहनती कर्मचारियों को सम्मानित किया था। इस दौरान फोर्ड को जो इनाम मिला वह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्हें इनाम में एक बैकपैक, एक मूवी टिकट, एक स्टारबक्स का कप और एक कैंडी-चॉकलेट्स का पैकेट मिला था।
ऑनलाइन कैंपेन से जुटाए इतने रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद फोर्ड ने यह नौकरी छोड़ अपना फूड ट्रक का बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी के साथ मिलकर एक ऑनलाइन फंडरेजिंग कैंपेन शुरू की। इस कैंपेन में उन्होंने 4 लाख डॉलर से ज्यादा की राशि जुटाई है। उनकी बेटी सेरेना अपने पिता के बॉस के व्यवहार से नाखुश थी और अपने पिता का सपोर्ट करने के लिए उसने यह कैंपेन शुरू की थी। बर्गर किंग से अपनी मेहनत के लिए इनाम के नाम पर अपमान का सामना करने वाला केविन फोर्ड ने अब अपना फूड ट्रक का बिजनेस शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कपड़े का रंग भी कटवा सकता है चालान! कार चलाने जा रहे हैं तो जरूर रखें ध्यान
ये भी पढ़ें: ‘तुम रहोगे या मैं…’ MVA की बैठक में उद्धव ठाकरे ने किसको दे दिया खुला चैलेंज
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होंगे चुनाव; तब से अब तक कितनी बदल गई तस्वीर
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines