Union Minister Prataprao Jadhav : लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद कई सांसद मंत्री बने और अब अपने इलाके में वापस लौट रहे हैं। अपने नेता के मंत्री बनने पर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के सांसद प्रतापराव जाधव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक तराजू से गिरते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल उनके समर्थक उन्हें किताबों से तोल रहे थे, तभी तराजू ही टूट गया। इसका वीडियो वायरल हो गया और मंत्री जी की खूब किरकिरी हो रही है।
बुलढाना जिले के सांसद प्रतापराव जाधव शिवसेना शिंदे गुट के नेता है और पहली बार वह केंद्रीय मंत्री बने हैं। इसके बाद जब अपने इलाके में पहुंचे तो मंत्री के वजन के बराबर किताबें तोलकर गरीब बच्चों में बांटने का प्लान बनाया गया। सबकुछ ठीक ठाक था। किताबों को तराजू के एक पलड़े में रखा गया जबकी दूसरी तरफ मंत्री जी को बैठना था।
जैसे ही मंत्री किताबों को वजन कराने के लिए तराजू पर बैठे, तराजू ही टूट गया और वह गिर पड़े। मंत्री जैसे ही तराजू में बैठे तो वह वजन नहीं सह पाया और उसका एक पलड़ा टूट गया। मंत्री के गिरते ही समर्थकों ने तुरंत उन्हें संभाला और देखभाल की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किताबों से खुद को तोलवा रहे हैं, ये कहीं से भी ठीक नहीं लग रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तराजू वजन तोलती है गुण नहीं तोलती और किताब तो विद्या होती है। एक ने लिखा कि किताबें ज्ञान का भंडार होती हैं, उनसे किसी को नहीं तोला जा सकता है, जो तोलने की कोशिश करता है, वह इसी तरह गिरता है।
यह भी पढ़ें : Video : बारिश कराने के लिए हुई नर-मादा मेंढक की शादी, बोले पंडित- अब हनुमान जी जानें कैसे होगी वर्षा
एक अन्य ने लिखा कि ये नेता कब तक इस तरह की हरकतें करते रहेंगे। ये इन लोगों को शोभा नहीं देता। एक ने लिखा कि कार्यकर्ता अपने नेताओं की नजरों में आने के कुछ भी करते हैं और इसे ही सांसद, विधायक, मंत्री अपना भौकाल समझते हैं। जब कोई चीज दिखावे के लिए होती है तो उसका अंजाम भी वैसा ही होता है। एक ने लिखा कि मंत्री जी चोटिल होने से बचे, ये तो उनकी सुरक्षा में चूक है। जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
18 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines