Harsh Goenka React on Viral Video:सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स-फॉलोवर्स के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं तो कुछ अपना ही मजाक बनाकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गैस स्टोव, गैस पाइप, टोकरी आदि का उपयोग कर ऐसा स्टूडियो बनाया, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
वीडियो में एक शख्स लकड़ी और चलनी जोड़कर माइक बनाया हुआ है, कान में हेडफोन की जगह लकड़ी की टोकरी लगाया हुआ है। हारमोनियम की जगह गैस स्टोव लेकर खड़ा है और गले में गैस की पाइप लटकाया हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह इस फील के साथ गाना गा रहा है, जैसे वह किसी स्टूडियो में खड़ा हो।
वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स ‘आशिकी में तेरी, जां जायेगी मेरी’ गाने को रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स के जुगाड़ और एक्टिंग को देखकर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर लिखा कि वाह! क्या परफॉर्मेंस है! एक अन्य ने लिखा कि ये रानू मंडल का पुरुष वर्जन है। एक ने लिखा कि ये तो एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिविटी का अगला लेबल है। एक ने लिखा कि हमारा देश ऐसे लोगों ने भरा पड़ा है। लोग बहुत क्रिएटिव और टैलेंटेड हैं।
यह भी पढ़ें : Video में नशे में टुन्न दिख रहा शख्स सरकारी स्कूल का शिक्षक है, यह क्या बच्चों को पढ़ाएगा?
एक ने लिखा कि वह खुद के परफॉर्मेंस को ही एन्जॉय कर रहा है और लोग मनोरंजन के लिए साधन खोजते फिर रहे हैं। एक ने लिखा कि आजकल लोग वायरल होने के लिए कितने निचले स्तर तक जा रहे हैं और एक ये है कि अपनी हरकतों से ही लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। एक ने लिखा कि मजेदार बात ये है कि वह लड़की की आवाज पर लिप्सिंग करने की कोशिश कर रहा है।
संबंधित खबरें
छात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
9 hrs agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
1 day agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
1 day ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
3 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoजब बॉम्बर की गर्जना से चौंके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में शांत खड़े रहे जिनपिंग; VIDEO हुआ वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines