Valentine Propose And Kiss Day : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्रेमी – प्रेमिका इस त्यौहार को मना रहे हैं। कुछ अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मौके की तलाश में हैं तो कुछ जहां मौका मिल रहा है वहीं अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का, बैंक के सामने खड़े होकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहा है। इस लड़के को वहीं पर गिफ्ट भी मिल गया।
बैंक के सामने ही हो गए शुरू
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूटी सवार लड़की के पास खड़ा है। वह लड़की को प्रपोज कर रहा है। इसके बाद सड़क पर ही वह लड़की को किस भी करता है। यह प्रेम कहानी ICICI बैंक के सामने शुरू हो रही थी। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
लड़का पहले तो घुटने के बल बैठकर लड़की को प्रपोज करता है और फिर उसे किस करता है। पीछे खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में सड़क पर कई लोग आते-जाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस प्रेमी जोड़े को किसी की परवाह नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि वेलेंटाइन के रुझान आ रहे हैं। एक ने लिखा कि बैंक के सामने खड़ा है, यही से लोन लेने भी आएगा अपनी शादी के लिए। एक ने लिखा कि इनको समझाओ, कहीं बजरंग दल वाले आ गए ना तो पूरे देश में इस प्रपोजल की चर्चा शुरू हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि प्यार, मोहब्बत और आशिकी व्यक्तिगतर चीजें हैं, इसे सड़क पर नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ‘मेट्रो का वायरस अब बस में भी पहुंचा?’, लड़कियों के बीच चप्पल से हुई मारपीट का वीडियो वायरल
प्रेमी जोड़ो का त्यौहार वैलेंटाइन 14 फ़रवरी को खत्म हो जाएगा। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है। पहले दिन गुलाब दिया जाता है, दूसरे दिन लोग अपने क्रश को प्रपोज करते हैं, इसके बाद चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines