Remo D’Souza In Maha Kumbh Viral Video : प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और इस महाकुंभ में डूबकी लगाने के लिए रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। नेता, अभिनेता, मंत्री, अभिनेत्री सब इस महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड का एक जाना माना कोरियोग्राफर-डायरेक्टर बिना किसी को बताए, काले कपड़े में खुद को छिपाकर गंगा स्नान करने पहुंच गया और वापस भी आ गया। इसके बाद वह स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से मिलने पहुंच गए।
बॉलीवुड का एक जाना माना कोरियोग्राफर-डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि रेमो डिसूजा थे, वह अपना हुलिया बदलकर, पहचान छुपाकर महाकुंभ पहुंचे थे। रेमो ने काले रंग के कपड़े पहने थे और अपना चेहरा भी काले रंग से ढंका था। वह आम लोगों के बीच से होते हुए बिना किसी सुरक्षा के महाकुंभ में स्नान करते दिखे। इसका वीडियो रेमो ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रेमो डिसूजा कंधे पर बैग लेकर घाट तक पहुंचे और फिर स्नान किया। इसके बाद वह ध्यान लगाते दिखाई दिए। वीडियो में वह नाव पर बैठकर महाकुंभ का नजारा भी देखते रहे। रेमो ने अपने कुंभ स्नान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा हर-हर गंगे!
इसके बाद एक अन्य वीडियो में रेमो डिसूजा स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भी मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। कैलाशानंद गिरी महाराज की तरफ से बताया गया कि निरंजन पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज से आए हुए कुंभ में कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्मनिर्देशक रेमो डिसूजा एवं उनकी धर्मपत्नी लिजेल डिसूजा ने प्रयागराज में पधारकर आशीर्वाद लिया। पूज्य गुरु देव ने शॉल ओढ़ाकर एवं रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।
सोशल मीडिया पर रेमो डिसूजा के इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या रेमो डिसूजा अपना धर्म परिवर्तन करने वाले हैं? एक अन्य ने लिखा कि रेमो की यह बात मुझे बहुत अच्छी लगी। बिना किसी लाव लश्कर के एक आम इंसान की तरह गंगा स्नान करने में उन्हें कितनी खुशी महसूस हुई होगी। एक ने लिखा कि रेमो का यह अंदाज मुझे बहुत पसंद आया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines