हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

700 कारें, 4 हजार करोड़ का महल और 8 जेट; जानिए कौन है दुनिया का सबसे अमीर परिवार

World’s Richest Family : ब्लूमबर्ग ने World’s Richest Families 2023 की लिस्ट जारी की है। सबसे अमीर इंसान के पास 700 कारें, 4 हजार करोड़ का महल और 8 जेट हैं।

विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे अमीर परिवार कौन सा है? सबसे अमीर परिवार में कितने सदस्य हैं और कुल कितनी संपत्ति है? ब्लूमबर्ग ने World’s Richest Families 2023 की लिस्ट जारी की है, जिसमें सबसे अमीर परिवार की लिस्ट में शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को पहला स्थान दिया है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान?

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शाही परिवार के पास 4,078 करोड़ रुपये का विशाल महल है। यह महल 94 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 350,000 क्रिस्टल से बना एक झूमर लगा हुआ है। इस शाही परिवार के पास आठ निजी जेट और एक लोकप्रिय फुटबॉल क्लब भी है।

विज्ञापन

वहीं इस परिवार के पास दुनिया का लगभग छह प्रतिशत तेल भंडार है। मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब, गायिका रिहाना के सौंदर्य ब्रांड फेंटी, एलोन मस्क के स्पेस एक्स समेत कई अन्य कंपनियों में साझेदारी है। राष्ट्रपति के भाई तहनून बिन जायद अल नाहयान, परिवार की मुख्य निवेश कंपनी के प्रमुख हैं, जिसका मूल्य पिछले पांच वर्षों में लगभग 28,000 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी का वर्तमान मूल्य $235 बिलियन है।

यह भी पढ़ें : Watch Video : ‘छोटा हाथी’ पर सवार बड़ा हाथी, वीडियो देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

विज्ञापन

700 कारें !

अबू धाबी शासक के छोटे भाई शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के पास 700 से अधिक कारों का कलेक्शन है। दुनिया की सबसे बड़ी सुव, पांच बुगाटी वेरॉन, एक लेम्बोर्गिनी रेवेंटन, एक मर्सिडीज-बेंज CLK GTR, एक फेरारी 599XX और एक मैकलेरन MC12 शामिल हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :  भीड़ के सामने भावुक हुए पीएम मोदी, लड़खड़ाती जुबान में कही ये बात; देखिए वीडियो

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के 18 भाई और 11 बहनें हैं। इतना ही नहीं, इनके नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां भी हैं। हाल ही UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत एक दौरे पर आए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola