Fastest Delivery App Experiment: ब्लिंकइट, जेप्टो और स्विगी इंस्टामार्ट तीनों ही क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिनका इस्तेमाल लाखों लोग करते हैं। ये ऐप्स दावा करते हैं कि ऑर्डर को केवल कुछ ही मिनट में डिलीवर करने का दावा करते हैं। इसी सिलसिले में हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) की एक छात्रा स्नेहा ने इन तीन क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बीच एक कॉम्पिटिशन किया, ताकि वो ये जान सकें कि कौन सा ऐप सबसे तेजी से डिलीवरी करता है। स्नेहा ने अपने इस एक्सपेरिमेंट का रिजल्ट एक्स पर शेयर किया है।
एक्स पर शेयर किया रिजल्ट
स्नेहा ने अपने इस खास एक्सपेरिमेंट का रिजल्ट अपने एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कॉम्पिटिशन को शुरू करने के लिए स्नेहा ने ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो पर ऑर्डर किया। जहां ब्लिंकिट ऐप ने दो प्रोटीन बार का ऑर्डर 13 मिनट में डिलीवर करने की बात कही।
वहीं स्विगी इंस्टामार्ट ने दूध के पैकेट को 21 मिनट में डिलीवर करने का वादा किया, जबकि जेप्टो ने उसके ऑर्डर को डिलीवर करने में केवल 8 मिनट का टाइम लेने का दावा किया। बता दें कि जेप्टो से स्नेहा ने पनीर ऑर्डर किया था। यहां हम स्नेहा का पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
कौन सा प्लेटफार्म हुआ विनर?
भले ही जेप्टो ने सबसे पहले ऑर्डर डिलीवर करने का वादा किया, लेकिन इस कॉम्पिटिशन में ब्लिंकिट सबसे आगे रहा। ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर प्रोटीन बार का ऑर्डर लेकर सबसे पहले पहुंचा। स्नेहा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर ने प्लेटफॉर्म की सिग्नेचर येलो यूनिफॉर्म पहनी है। स्नेहा ने बताया कि ब्लिंकिट को ऑर्डर डिलीवर करने में केवल 15 मिनट लगे, जो उनके अनुमान से सिर्फ 2 मिनट ज्यादा था।
वहीं स्विगी इंस्टामार्ट 20 मिनट के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि जेप्टो को ऑर्डर डिलीवर करने में 30 मिनट लगे, जिसने सिर्फ 8 मिनट में डिलीवरी करने का वादा किया था, आखिरी नंबर पर आया। जेप्टो डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि उसे कैंपस के अंदर सही लोकेशन खोजने में परेशानी हुई, जिसके कारण उनको देरी हुई।
यह भी पढ़ें- Exclusive: एक और मुसीबत में फंसे प्रशांत किशोर! वैनिटी वैन में मिलीं खामियां, हो सकती है कानूनी कार्रवाई
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines