Lucknow Police : उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने लखनऊ पुलिस के सब इंस्पेक्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी को लिखी चिट्ठी में राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सब इंस्पेक्टर ने न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनके मान-सम्मान को भी ठेस पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर राकेश त्रिपाठी की चिट्ठी वायरल हो रही है ।
ट्रैफिक के डीसीपी को लिखी गई चिट्ठी में राकेश त्रिपाठी ने बताया कि एयरपोर्ट के पास सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने गाड़ी रोककर जांच करने के नाम पर दुर्व्यवहार किया। बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ में ही था। मुझसे और परिवार के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, जिससे मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचा है।
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मांग की है कि सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बताया गया कि शिकायत के बाद सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर पर राकेश त्रिपाठी के साथ हुई घटना की खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिसवाले मनमानी कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि सीएम के आदेश की आड़ में पुलिसवाले गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर पुलिस सत्ता पक्ष के किसी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार कर रही है तो सोचिए छोटे नेताओं, आम आदमी के साथ क्या होता होगा? एक ने लिखा कि पुलिस ना जाने बेलगाम क्यों हो रही हैं? एक ने लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ही तो हैं, कोई भगवान थोड़ी हैं। क्यों पुलिस इनकी गाड़ी की तलाशी नहीं ले सकती है क्या?
यह भी पढ़ें : मौत के खेल का लाइव वीडियो! चंद पैसों के लिए लगाई शर्त, मिनटों में चली गई जान
बता दें कि सीएम योगी के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस लाल नीली बत्ती और हूटर के खिलाफ कड़े अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों की भी गाड़ी रोककर चालान कर रही है और हूटर निकाल रही है। बारांबकी में एक IAS अधिकारी की गाड़ी से हूटर निकाले जाने के मामले की खूब चर्चा हुई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines