निखिल कामथ, जो Zerodha के को-फाउंडर हैं और देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक हैं, उन्होंने हाल ही में अपने WTF ऑनलाइन पॉडकास्ट पर एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में Perplexity AI के को-फाउंडर अरविंद श्रीनिवास से तीन महीने की इंटर्नशिप की इच्छा जताई।
निखिल कामथ ने पूछा – “क्या मैं इंटर्न बन सकता हूं?”
पॉडकास्ट के दौरान निखिल ने हल्के-फुल्के अंदाज में अरविंद से पूछा, “अच्छा, एक आखिरी सवाल। क्योंकि मुझे काफी आउट ऑफ प्लेस फील हो रहा है। क्या मैं Perplexity AI में तीन महीने के लिए फ्री में इंटर्नशिप कर सकता हूं?”
इस पर अरविंद हंसते हुए बोले, “आप इतने बड़े अचीवर हैं, यह आपसे करवाना थोड़ा अजीब होगा,” लेकिन निखिल ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह इस बारे में पूरी तरह सीरियस हैं। निखिल बोले, “नहीं, मैं सीरियस हूं। मैं सच में दो-तीन महीने वहां आकर रहना और कुछ नया सीखना चाहता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि अभी मैं ज्यादा नहीं सीख रहा हूं।” अरविंद ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें आपके साथ काम करके बहुत सम्मान महसूस होगा।” निखिल ने मजाकिया लहजे में कहा, “ठीक है, मैं अगले 30 दिनों में वहां पहुंच जाऊंगा और आपको हर दिन परेशान करूंगा।”
अरविंद ने याद किया अपना बेंगलुरु वाला इंटर्नशिप अनुभव
पॉडकास्ट के दौरान अरविंद श्रीनिवास ने अपने बेंगलुरु में बिताए गए इंटर्नशिप के अनुभव को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु में तीन हफ्ते की इंटर्नशिप की थी, लेकिन शहर को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं कर पाए। अरविंद ने बताया, “मैं कोरमंगला इलाके में था, लेकिन मैं ज्यादातर वक्त अपने फ्लैट या ऑफिस में ही बिताता था। अब सोचता हूं कि मुझे शहर घूमना चाहिए था, लेकिन उस वक्त मुझे बेंगलुरु के ट्रैफिक का डर था।”
बेंगलुरु की भीड़ से बचकर काम पर ध्यान
अरविंद ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “तब भी ट्रैफिक बहुत खराब था और अब तो सुना है और भी बुरा हो गया है। मुझे लगता है कि काम पर फोकस करना उस वक्त सही फैसला था।”
बेंगलुरु के बेहतरीन मौसम की तारीफ
हालांकि, बेंगलुरु की ट्रैफिक से बचते हुए अरविंद ने इस बात की तारीफ की कि शहर का मौसम काफी अच्छा था। उन्होंने चेन्नई के मौसम से तुलना करते हुए कहा, “मुझे याद है कि बेंगलुरु का मौसम काफी शानदार था। चेन्नई के मुकाबले यहां का तापमान बेहद सुकून भरा लगता है।”
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
16 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines