Viral Video: देश में लगातार रेल हादसे हो रहे हैं जिसके बाद विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमलावर दिख रहा है। अभी कुछ समय पहले ही झारखंड में एक ट्रेन हादसा हुआ और इसके पहले भी देश में कई बड़े ट्रेन हादसे हो चुके हैं। इसी बीच बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे रेलवे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार से एक वीडियो में लाइव रिपोर्टिंग करते हुए यह दावा किया गया है कि रेलवे क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन नहीं है और यहां खुद ट्रेन का गार्ड गाड़ी रोक कर नीचे उतरता है और फाटक ऊपर करता है। इसके बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू होती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़े:Puzzle: साइकिलों में है एक बड़ा अंतर, क्या खोज पाऐंगे आप?
जानिए क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि बिहार के सिवान में रेलवे फाटक खोलने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के कुछ मीटर बाद ही ट्रेन को रोककर एक व्यक्ति ट्रेन से उतरता है। वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक स्थानीय रिपोर्टर अपने दर्शकों को ट्रेन गुजरने के दौरान बंद रेलवे क्रॉसिंग का गेट दिखा रहा होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन रुकना है और एक आदमी उतरता है, वह रेलवे क्रॉसिंग की गेट पर जाता है और फाटक को खोलता है फिर वापस ट्रेन में चढ़ जाता है।
ये है वायरल वीडियो :
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
एक्स यूजर सूरज जी नाइक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दुनिया का आश्चर्य, ट्रेन का गार्ड या ड्राइवर नीचे उतरता है और रेलवे गेट खोलता है। क्या यही है बिहार का विकास? या यह रेल मंत्री (रील मंत्री) की कड़ी मेहनत का नतीजा है?
यह भी पढ़े:गाय और सांड की लड़ाई में युवक को गिराया, पेट में मारी लात, और…देखिए आगे क्या हुआ?
1 अगस्त को साझा शेयर किए गए इस वीडियो को 10 लाख बार देखा गया और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसको बहस छिड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद रेल विभाग की किरकिरी होने लगी।
वायरल video पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी जे संजय कुमार ने लिखा कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए मानवरहित फाटकों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों वाले अनुभागों में गेट पर मोबाइल गेटमैन की कॉन्सेप्ट है। 2 गेटमैन ट्रेन के साथ आते हैं। सामने वाला गेट बंद करता है और पीछे वाला खोलता है। वह कोई गार्ड नहीं है। वे सफेद वर्दी में हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सफेद वर्दी में नहीं था। और जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वह एक “गार्ड” है तो उसने अपनी पहचान “गार्ड” के रूप में बताई।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines